logo

जेजेपी ने लोकसभा चुनाव तैयारियों को दी गति, सभी लोकसभाओं में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त

जेजेपी

चंडीगढ़, 7 फरवरी। जननायक जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को और गति देने के लिए सभी 10 लोकसभाओं में प्रभारियों और सहप्रभारियों की नियुक्तियां कर दी है। जेजेपी ने 26 वरिष्ठ नेताओं को चुनाव तैयारियों की कमान सौंपी है। इनमें सिरसा लोकसभा क्षेत्र में जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल सहप्रभारी होंगे। हिसार में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ केसी बांगड़ को प्रभारी और विधायक अमरजीत ढांडा व चेयरमैन पवन खरखौदा को सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह जेजेपी ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा में राज्य मंत्री अनूप धानक को प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण व चेयरमैन सुमित राणा को सहप्रभारी बनाया है। अंबाला में विधायक एवं चेयरमैन रामकरण काला प्रभारी और चेयरमैन कुलदीप मुलतानी सहप्रभारी होंगे। सोनीपत में राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं चेयरमैन राजेंद्र लितानी को प्रभारी और बुद्धिजीवी सेल के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रणधीर चीका व व्यापार सेल के प्रदेश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now