कालांवाली पुलिस द्वारा चोरी के मामले की गुत्थी सुलझाई दो आऱोपी गिरफतार
डबवाली फरवरी 08 पुलिस अधीक्षक डबवाली के दिशानिर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली श्री गुरदयाल सिंह के कुशल नेतृत्व में वाछिंत व भगोंड़ो के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए कालांवाली पुलिस द्वारा चौरी के मामले की गुथी सुलझाने में सफलता
हासिल की है । मामले में दो आरोपीयों को गिरफतार कर चौरी किये गये 6 लोहे के गेटवाल को बरामद कर लिया गया है ।
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी कालांवाली सब इन्सपैक्टर रामफल ने बताया कि दिनाकं 07.02.2024 को गाँव सुखचैन के वाटर वर्कश से 6 लोहे के गेटवाल मिलने पर मामला दर्ज किया गया था । जो पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवही करते हुए दो आरोपीयों को गिरफतार किया गया है । पकड़े गये आरोपीयों की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र लक्षमण सिंह ,मनप्रीत सिंह उर्फ सिमल पुत्र गान्धी वासीयान वार्ड न.4 रामा मन्डी के रुप में हुई है । आरोपीयों के कब्जा से सुखचैन वाटरवर्कश से चोरी किये गये 6 लोहे के गेटवालो को बरामद कर कब्जा पुलिस में लिया गया है और पकड़े गये आरोपीयों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमान्ड पर लिया जायेगा रिमान्ड के दौरान गहनता से पुछताछ की जायेगी ।
.png)