logo

Property of MPs : हरियाणा के सबसे अमीर सांसद है कार्तिकेय शर्मा, इतनी सम्पति के मालिक है ये सांसद, जानिए दूसरे नंबर पर है कौन?

NEWS

Property of MPs :  क्या आप जानते हैं कार्तिकेय शर्मा हरियाणा के 14 सांसदों में से एक मात्र अरबपति सांसद हैं। जी हाँ आपने सही सुना। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की कुल संपत्ति 390 करोड़ रुपये है। यही नहीं इसके साथ ही उन पर 29 लाख की देनदारी भी है। इसके साथ ही हरियाणा के राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वही हरियाणा के दूसरे अमीर सांसद की यदि बात करें तो दूसरे नंबर पर है कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा हैं। उनकी कुल आय 44 करोड़ है। उनकी देनदारी की यदि बात करें तो उनकी देनदारी 18 लाख रुपये की है। 

इसके साथ ही यदि तीसरे नंबर के अमीर सांसद की यदि बात करें तो तीसरे नंबर पर  राव इंद्रजीत सिंह हैं। उनकी आय कुल 42 करोड़ रुपये और देनदारी 3 करोड़ है। 

आइये देखें किसके पास है कितनी सम्पति 
 
कार्तिकेय शर्मा : सबसे पहले नंबर पर है सांसद कार्तिकेय शर्मा। जिनकी कुल सम्पति 390 करोड़ होने के साथ साथ देनदारी 29 लाख है। यही नहीं उन पर 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनकी स्वयं की आय 99 लाख है। 

दीपेंद्र सिंह हुड्डा : दूसरे नंबर पर है सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा। जिनकी कुल सम्पति 44 करोड़ है। इसके साथ ही देनदारी 18 लाख है। इनपर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इनकी स्वयं की आय 74 लाख है। 

रावइंद्रजीत सिंह :  तीसरे नंबर पर है सांसद रावइंद्रजीत सिंह। जिनकी कुल सम्पति 42 करोड़ है। इसके साथ ही इनकी देनदारी 3 करोड़ है। इनपर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इनकी स्वयं की आय एक करोड़ है। 

कृष्णपाल :  चौथे नंबर पर है कृष्णपाल। जिनकी कुल सम्पति 36 करोड़ है। इसके साथ ही इनकी देनदारी 10 करोड़ है। इनपर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इनकी स्वयं की आय 24 लाख है। 

रमेशचंद्र कौशिक : पांचवें नंबर पर है रमेशचंद्र कौशिक। जिनकी कुल सम्पति 23 करोड़ है। इसके साथ ही इनकी देनदारी किसी की भी नहीं है। इनपर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इनकी स्वयं की आय 17 लाख है। 

बृजेंद्र सिंह : छठे नंबर पर है बृजेंद्र सिंह। जिनकी कुल सम्पति 14 करोड़ है। इसके साथ ही इनकी देनदारी दो करोड़ है। इनपर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इनकी स्वयं की आय 26 लाख है। 

धर्मबीर सिंह : सातवें नंबर पर है धर्मबीर सिंह। जिनकी कुल सम्पति 6 करोड़ है। इसके साथ ही इनकी देनदारी दो लाख है। इनपर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इनकी स्वयं की आय 13 लाख है। 

रामचंद्र जांगड़ा     :  आठवें  नंबर पर है रामचंद्र जांगड़ा। जिनकी कुल सम्पति 5 करोड़ है। इसके साथ ही इनकी देनदारी नहीं है। इनपर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इनकी स्वयं की आय का कोई अनुमान नहीं है। 

Click to join whatsapp chat click here to check telegram