logo

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने गांव चलो अभियान के तहत राजौद मंडल, बालू मंडल व कलायत मंडल कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

राज्यमंत्री कमलेश


 

कैथल, 8 फरवरी (       ) गांव चलो अभियान के तहत हरियाणा सरकार में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने विधानसभा के तीन गांव का दौरा कर कार्यकर्ताओं को ग्रामीण प्रवास के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने राजौंद मंडल, बालू मंडल व कलायत मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

          सबसे पहले राजौंद मंडल की नगर पालिका कार्यालय में मंडल अध्यक्ष कपिल दिक्षित व सभी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद दूसरी बैठक बालू मंडल की गांव कमालपुर के ग्राम सचिवालय में आयोजित हुई, जिसमें मंडल अध्यक्ष मदन मटोर व मंडल महामंत्री के साथ सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके बाद राज्यमंत्री कमलेश ढांडा तीसरी बैठक के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस कलायत पहुंची में कलायत मंडल की बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना, मंडल महामंत्री सोनू शर्मा, नवनीत जिला अध्यक्ष राजेश बिढान व राजू कौशिक ने बैठक में पहुंचने पर राज्यमंत्री का स्वागत किया।

          राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है, वैसे ही हमें हर बूथ पर पहले से कई गुणा ज्यादा मतों से विजयी होना है। कमलेश ढांडा ने कहा कि चलो गांव की ओर कार्यक्रम का मकसद अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ना है। पार्टी की नीतियों से हमें लोगों को अवगत कराने के लिए अपना बूथ छोड़ के साथ-साथ दूसरे बूथ में जाकर लोगों से मिलना है और उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे बताना है।

          उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के तहत किए जा रहे विकास कार्य प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक उद्यान एवं विश्व में भारत के गौरव में वृद्धि, मोदी की गारंटी सभी विकास के कार्यों को गांव में आम लोगों तक पहुंचाना है ताकि जनता को पता चल सके कि आम आदमी के हित में भाजपा दिन-रात लगी हुई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब कल्याण, युवा उत्थान, किसानों के विकास और उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। गरीब घरों के युवा आज बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरिया लग रहे हैं। हर घर नल से जल पहुंच रहा है। गांवों में 24 घंटे बिजली आ रही है। मोदी सरकार ने गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त सिलेंडर देकर धुएं से मुक्ति दिलाई है। मनोहर सरकार ने गरीब छात्राओं की निशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था की है। मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री व मनोहर लाल को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का उत्साह लोगों में दिखाई दे रहा है। जनता के इसी उत्साह और विश्वास को हमें तीसरी बार जीत में बदलना होगा, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंचकर इन योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचानी होगी।

विकसित भारत योजना के बारे कराया अवगत

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि विकसित भारत योजना उस सोच का परिचायक है जो हमें एक विकसित राष्ट्र की ओर लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि विकसित गांव से ही विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण किया जा सकता है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव को विकास की इकाई मानकर इस योजना को शुरू किया है ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा के साथ जोड़ा जा सके। विकसित भारत संकल्प का उद्देश्य है कि 2047 तक हमने मिल-जुलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने ये बात कही है। उन्होंने पूर्व सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व सरकारों ने केवल गरीबी हटाओ के नारे दिए और धरातल पर काम कुछ नहीं किया। अब विकसित भारत बनाने की मंशा वाले पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए है और उन्होंने जो कहा वह उसकी गारंटी होती है। राज्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत यात्रा के तहत हम गली-गली गए और योजनाओं का लाभ मौके पर ही लाभार्थियों को प्रदान किया और पहली बार ऐसा हुआ। कुछ शहरी क्षेत्र रह गए है और दोबारा से इन क्षेत्रों के लिए मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के कैंप लगाने पर बातचीत चल रही है और जल्द एक संयुक्त कैंप इसके लिए लगाया जाएगा। 

कार्यकर्ताओं में जोश तीसरी बार दिलाएगा जीत :-कमलेश ढांडा

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि समय और परिस्थिति हमारे अनुकूल है। कार्यकर्ताओं में जोश है और यही जोश हमें तीसरी बार जीत दिलाने का काम करेगा। तीन प्रदेशों के चुनाव जीतने के बाद, 500 वर्षों से जो राम मंदिर बनाने के लिए संघर्ष हो रहे थे वो मंदिर भी बनकर तैयार हो गया है। आवश्यकता केवल इस बात की है कि पार्टी द्वारा बताए गए कार्यक्रमों पर हम पूरी तरह से अमल करें। जनता को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तार से बताएं।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram