logo

ढुकड़ा गांव में नोहर फीडर टुटी, किसानो की फसल व ट्यूबवेल मोटर हुई बर्बाद

नोहर फीडर टुटी

खबर सिरसा जिला के गांव ढुकड़ा से आ रही है जहां ढुकड़ा गांव से नोहर राजस्थान फीडर निकलती है रविवार देर रात करीब 9 बजे टूट गई थी। यह नोहर फीडर गांव ढुकड़ा के पास खेतों में टूट गई ‌।


किसानों को जब इस खबर का पता लगा तो उन्होंने प्रशासन को सूचित किया लेकिन किसानों का कहना है कि प्रशासन को पहले भी चेताया गया है और यह फीडर पहले भी दो-तीन बार टूट चुकी है जिससे किसानों की फैसले बर्बाद हुई है लेकिन प्रशासन व संबंधित विभाग इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा। 


किसानों ने बताया कि नोहर फीडर टूटने से हजारों एकड़ फसल बर्बाद हुई है वही खेत में लगे ट्यूबवेल के अंदर पानी जाने से मोटर भी खराब हो चुकी है जो कि किसान को एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। 

इस बारे में जब गांव के अन्य किसानों से बात की तो उन्होंने बताया कि इस बार यहां पर धान की फसल ज्यादा है जो की पककर तैयार हो चुकी है और कटाई की जा रही थी। 

यह राजस्थान नहर है और राजस्थान में पानी की सख्त जरूरत है लेकिन संबंधित विभाग को बार-बार कहने पर भी शोर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा जिसका परिणाम आज फिर ढुकड़ा गांव में नहर टूटने से किसानों को नुकसान हुआ है।


खबर लिखे जाने तक नहर पर कोई कार्य नहीं हुआ और अपनी इस भाव में बह रहा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">