logo

जनसमस्याओं का निर्धारित समय में समाधान करें अधिकारी : आर के सिंह उपायुक्त आर के सिंह ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जनसमस्याओं

सिरसा, 04 मार्च।
नव नियुक्त उपायुक्त आर के सिंह ने कहा कि सभी विभाग सीएम विंडो, सोशल मीडिया व जनसंवाद कार्यक्रमों में आई समस्याओं को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। हमारा कर्तव्य सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है।

वे मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा निर्वहन की जा रही जिम्मेदारियों के संबंध में भी जानकारी ली और उन्हें अपना कार्य पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करने को कहा।

उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग अपने अधूरे पड़े विकास कार्यो को गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाएं। अधिकारी नागरिकों को केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पंहुचाना सुनिश्चित करें व सरकार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को गति देते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरा करवाने के साथ-साथ निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान  रखें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों व योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना ही प्रशासन का प्रथम दायित्व है और इस कार्य में सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का तत्परता से निर्वहन करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">