अग्रोहा के प्राचीन टीले की खुदाई का रास्ता साफ: लढा
सिरसा। अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष अंजनी लढा ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की पवित्र पावन नगरी अग्रोहा में स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक टीले की खुदाई का रास्ता साफ हो गया है।
बुधवार को जारी बयान में लढा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा अग्रोहा डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट का गठन किया गया है जिसके माध्यम से प्राचीन टीले की खुदाई की जाएगी, जिसके परिणामस्वरूप महाराजा अग्रसेन के एवं महाभारत कालीन इतिहास को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीले को विश्व पर्यटन की दृष्टि से खूबसूरत एवं आकर्षण बनाया जाएगा और संपूर्ण अग्रोहा का चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।
इस कार्य के लिए अंजनी लढा ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, डॉ. कमल गुप्ता, अग्रसेन फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार दीपक सिंघल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग का आभार व्यक्त किया है।
.png)