logo

पृथ्वी सिंह चाहर बने सिरसा डिपो के प्रधान

Sirsa news

Hardum Haryana सिरसा। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ का डिपो स्तरीय सम्मेलन डिपो प्रधान मदनलाल खोथ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसका मंच संचालन कर्मचारी नेता अशोक पटवारी ने किया। सम्मेलन में विशेष रूप से यूनियन के प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया, राज्य सचिव शिवकुमार श्योराण, राज्य आडिटर सुबेसिंह धनाणा व सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव रमेश सैनी विषेश रूप से उपस्थित हुए।

सम्मेलन में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ के त्रिवार्षिक सांगठनिक चुनाव में पृथ्वी सिंह चाहर डिपो प्रधान, सुभाष चन्द्र उप प्रधान, सतपाल सिंह सचिव, कीमत ढांडा कैशियर, नरेश कुमार आडिटर, प्रमोद कुमार सह सचिव सर्व सम्मति से चुने गए। नये चुने हुए पदाधिकारियों को प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया व सर्व कर्मचारी संघ नेता मास्टर बीर सिंह ने शपथ दिलवाई।

Sirsa news

इस मौके पर नव निर्वाचित प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हो रही राज्य स्तरीय रैली में रोडवेज कर्मचारियों से बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया और कहा कि जल्द ही हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 1 संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी कमेटी डिपो व कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक सिरसा से मिलेगी और समस्याओं का हल जल्द से जल्द करवाया जाएगा। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने कहा 10 मार्च को सरकार के साथ हुई बातचीत में परिवहन मंत्री ने अनेक मांगों को मानने पर सहमति जताई थी, परन्तु केवल ओवर टाइम लागू करने के अलावा किसी भी मांग पर सरकार ने कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ाने से रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है।

Sirsa breaking news

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सुरजीत अरोड़ा, पूर्व जिला प्रधान महेंद्र सिंह शर्मा, राजकुमार शेखुपुरिया, सीटू से संयोजक कृपाशंकर त्रिपाठी व फायर यूनियन से राज्य उपप्रधान सुखदेव सिंह, मास्टर बीर सिंह, बिजली बोर्ड से ब्लॉक प्रधान रोहताश कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम शास्त्री, रोडवेज से निरीक्षक इकबाल सिंह, चालक जगदीश कुमार, सुभाष चंद्र, हरबंस सिंह रानियां, पेंटर कुलवीर सिंह, परिचालक श्यामलाल व जितेंद्र सिंह उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">