logo

हरियाणा में धान और बाजरा की फसलों की खरीद शुरू, जानें डिटेल

हरियाणा

हरियाणा में धान और बाजरा की फसलों की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार फसल खरीद का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज रही है। अब तक धान और बाजरा किसानों को 6,833 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।


6,191 करोड़ रुपये धान किसानों को और 642 करोड़ रुपये बाजरा किसानों को भुगतान किया जा चुका है। अब तक विभिन्न मंडियों में 41,07,115 मीट्रिक टन धान तथा 4,09,412 मीट्रिक टन बाजरा की आवक हो चुकी है। सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं को लेकर किसान संतुष्ट हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">