logo

अगले 3 घंटों में हरियाणा के 5 जिलों को भिगोएंगे बादल, गर्जना के साथ हो सकती है बारिश, येलो अलर्ट जारी

haryana


हरियाणा में अगले तीन घंटों में 5 जिलों में गर्जना के साथ तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान ३० से ४० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। बारिश के बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग द्वारा जहां येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, करनाल जिले शामिल हैं। 

बता दें कि हरियाणा में बीते कई दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, लेकिन एक बार फिर से अब मौसम का मिजाज बदल गया है। रात को पानीपत समेत अन्य जगह बारिश भी हुई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 13 सितंबर से एक बार फिर बारिश में तेजी आने की संभावना है।


पूरे हरियाणा में इस सप्ताह महज 0.8 एमएम बारिश हुई, जो इस अवधि के सामान्य बारिश स्तर 28.5 एमएम की तुलना में 97 प्रतिशत की भारी गिरावट है। वहीं, मानसून सीजन के तहत एक जून से सात सितंबर तक राज्य में 378.8 एमएम बारिश हुई, जो इस अवधि के सामान्य वर्षा स्तर 382 एमएम की तुलना में लगभग एक प्रतिशत कम है।


प्रदेश के 18 जिलों में बने सूखे जैसे हालात
सितंबर के पहले सप्ताह राज्य के 18  जिलों में लगभग सूखे की स्थिति देखी गई। कुरुक्षेत्र, मेवात, पलवल व यमुनानगर को छोड़ दें तो राज्य के अन्य सभी जिलों में इस अवधि के सामान्य बारिश के स्तर में पूरे सौ प्रतिशत की गिरावट देखी गई। जबकि कुरुक्षेत्र में लगभग 97 प्रतिशत, मेवात में 70 प्रतिशत, पलवल में 95 प्रतिशत और यमुनानगर में 90 प्रतिशत गिरावट आई।


मानसून सीजन में एक प्रतिशत कम बारिश
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा में सितंबर का पहला सप्ताह बारिश की गतिविधियों के लिहाज से सूखा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार एक से सात सितंबर की अवधि में राज्य के बारिश के स्तर में भारी कमी दर्ज की गई। पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य श्रेणी में आंका गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">