logo

रोहतक: जयहिंद की सरकार को दिखाया जूता, मुंडन के डर से नेताओं ने बनाई दूरी

Rohtak: Shoe shown to Jai Hind's government, leaders kept distance due to fear of shaving
रोहतक न्यूज

रोहतक स्थित पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। जहां हरियाणा ही नहीं दूसरे प्रदेशों से लोग जन्मोत्सव में पहुंचे और उत्साह के साथ सरकार को भी ललकार लगाई। कार्यक्रम में जैसे ही नवीन जयहिंद पहुंचे तो युवाओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को देखकर नवीन जयहिंद ने कहा कि ये लोग पव्वे लेकर नहीं आए। एक व्यक्ति एक हजार के समान है।

नवीन जयहिंद ने कहा कि सरकार कहती थी कि यह जमीन नहीं मिलती, जिस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर किसी ने ब्राह्मणों की जमीन की तरफ देखा तो उसको वहीं गाड़कर भगवान परशुराम मंदिर बना देंगे। लेकिन जमीन भी मिल गई। यह जमीन दरबारियों के दम पर नहीं फरसा धारियों के दम पर मिली है।

मुंडन करवाने की शर्त पर नहीं आए नेता
नवीन जयहिंद ने कहा कहा कि समाज की बार-बार बेज्जती होती थी। काला ब्राह्मण व ब्राह्मण की छोरी अपशगुन कहा गया। साथ ही भगवान परशुराम जन्मोत्सव को रोक दिया, लेकिन कोई भी नहीं बोला। अब अनेक नेताओं के फोन आए, लेकिन जयहिंद ने कहा कि आ जाएं, लेकिन मुंडन करवाकर आना होगा। कोई भी नेता नहीं आया।

पहली ईंट भगवान परशुराम मंदिर की लगेगी
उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से पूछा कि भगवान परशुराम का मंदिर बनना चाहिए या नहीं। सभी ने मंदिर बनाने का समर्थन किया। जयहिंद ने कहा कि पहरावर की जमीन पर स्कूल, कॉलेज व अस्पताल बनाने के बयान दिए जा रहे हैं, हम क्या वहां हत्था बना रहे थे। यहां पहली ईंट लगेगी तो भगवान परशुराम मंदिर की लगेगी। आए साल भगवान परशुराम का मेला लगना चाहिए। वहीं पहरावर में 121 फीट ऊंची भगवान परशुराम की प्रतिमा बनवाई जाएगी।

सरकार को जूते की नोंक पर रखते हैं
नवीन जयहिंद ने कहा कि सीएम मनोहर लाल व सरकार पर कटाक्ष करते हुए कार्यक्रम के बीच में जूता निकालकर बोले कि सरकार को जूते की नोंक पर रखते हैं। एक दर्जन केस दर्ज हैं, एक दर्जन केस और हो जाएंगे। अब नवीन जयहिंद उल्टा हटने वाला नहीं हैं। भगवान परशुराम के लिए गर्दन भी उतरवा सकता है।

ब्राह्मण केवल खीर खाने वाले नहीं सरकार को भी खा जाते हैं
उन्होंने कहा कि उप राष्ट्रपति हो या पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक खुद को जाट बताते हुए गर्व महसूस करते हैं। खुद पीएम मोदी अपने आपको ओबीसी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद को बनिया बाता है। तो ब्राह्मण कहा चले गए। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि ब्राह्मण केवल खीर खाने वाले नहीं हैं, सरकार को भी खा जाते हैं।

दादा दुलीचंद के साथ नवीन जयहिंद का डांस
कार्यक्रम में नवीन जयहिंद ने संबोधन के बाद सभी से डांस करने के लिए आह्वान किया। साथ ही खूद स्टेज पर ही डांस करते नजर आए। वहीं कार्यक्रम में मुख्यातिथि रहे करीब 104 वर्षीय दादा दुलीचंद ने भी नवीन जयहिंद को आशीर्वाद दिया और डांस किया। सभी में जोश देखने को मिला।

सभी नशे व अपराध से रहें दूर
सीएम के ब्राह्मण की फरसे से गर्दन काटने के बयान पर कटाक्ष करते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि अब वे खुद फरसा दिखा रहे हैं। हिम्मत है तो गर्दन काटकर दिखाएं। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वे अपराध व नशे से दूर रहना है। इस पर सभी का हाथ उठाकर समर्थन मांगा। वहीं बड़े बुजुर्गों का मान सम्मान करने व लड़ाई-झगड़े से दूर रहने का आह्वान भी किया।

परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम स्थल के पास झाड़ियों में लगी आग को बुझाते लोग।

कार्यक्रम स्थल के पास लगी आग
कार्यक्रम स्थल के पास झाड़ियों में आग लग गई। जिसके कारण सड़क किनारे झाड़ियों के पास खड़ी गाड़ियों के चपेट में आने का अंदेशा भी रहा। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने पास खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर उन्हें साइड किया गया। ताकि आग से बचाया जा सके। साथ ही आग पर आग पर काबू पाने में जुट गए।

लोगों ने दिखाई ईमानदारी
कार्यक्रम में आए लोगों ने ईमानदारी का भी परिचय दिया। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दौरान कई लोगों के गाड़ी की चाबी, मोबाइल फोन व पर्स गुम हो गए। इसके बाद जिन्हें भी ये मिले, उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए वापस लौटा दिया। अपने सामान को वापस पाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

फरसे के लिए मारामारी करते हुए लोग

फरसे के लिए मारामारी
भगवान परशुराम जन्मोत्सव में फरसे को लेकर मारामारी दिखी। कार्यक्रम में बांटने के लिए लाए गए फरसे को हर कोई लेना चाहता था। इसलिए लिए एक-दूसरे से छीना झपटी भी करते नर आए। स्थिति यह बनी की कुछ लोगों में बहस तक हो गई। जिसके बाद लोगों को शांत करवाया गया।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram