logo

सभी नगर निकायों में लगेेंगे समाधान शिविर, ये है शैड्यूल

समाधान शिविर

खास बात यह है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अब एक नई पहल करते हुए प्रदेश के सभी नगर निकायों में समाधान शिविर लगाए जाने की रणनीति बनाई है। इस सिलसिले में 22 अक्तूबर से प्रदेश के सभी नगर निकायों में समाधार शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में बैठक आमजन की समस्याओं का समाधान करेंगे। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से शहरी क्षेत्र से बुनियादी सुविधाओं के संदर्भ में अनेक तरह की शिकायतें आ रही थीं। इसके बाद ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में आए और अब अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि समाधान शिविरों के जरिए आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

इस सिलसिले में मुख्यमंत्री ने टवीट करते हुए लिखा कि हर परिवारजन से सीधा संपर्क संत कबीर कुटीर पहुंचे अपने परिवारजनों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बिना देरी के जन-समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए। हरियाणा के मेरे परिवारजनों के कल्याण को देखते हुए 22 अक्तूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर शुरू करने के निर्देश दिए हैं जिसके अंतर्गत प्रात: 9 से 11 बजे सभी अधिकारी कार्यालय में बैठकर समस्याओं का समाधान करेंगे। खास बात यह है कि महम से रोहतक पढऩे आने वाली छात्राओं के लिए रोडवेज की 20 विशेष बसों को भी संचालित करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">