logo

गांव राखी शाहपुर स्कूल की छात्राओं को महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल का करवाया गया भ्रमण

गांव राखी

हिसार, 06 फरवरी।
स्थानीय महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल में मंगलवार को पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल राखी शाहपुर की छात्राओं को भ्रमण करवाकर स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विषयों बारे जागरूक किया गया।

यह जानकारी देते हुए जिला सुकून काउंसलर राहुल शर्मा ने बताया कि पीएमओ डॉ रत्ना भारती के निर्देशानुसार छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न पहलुओं बारे जानकारी देने के साथ-साथ सुकून केंद्र में मिलने वाली सहायता बारे भी जागरूक किया गया। छात्राओं को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में भी विद्यार्थियों को नशा से होने वाले दुष्परिणामों तथा पॉक्सो एक्ट बारे जागरूक किया। 

इस अभियान से जुडक़र देश और प्रदेश को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान दें। इसके अतिरिक्त छात्राओं एवं युवाओं से आहन करते हुए सुकून काउंसलर राहुल शर्मा ने कहा कि सोशल मिडिया के दुरूपयोग से बचें, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल अपराध रोकथाम और नशा रोकथाम बारे भी छात्राओं को शपथ भी दिलवाई गई।
इस अवसर पर अध्यापिका मिनी देवी, रश्मी चहल, सुनीता, अध्यापक हरिकेश, जय भगवान एवं स्कूल की छात्राएं उपस्थित रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now