शहीद उधम सिंह एकेडमी में आयोजित सुपर संडे लीग संपन्न
सिरसा। शहीद उधम सिंह फुटबाल एकेडमी सिरसा में चल रही सुपर संडे लीग का सोमवार को समापन हो गया। समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि जिला फुटबाल एसोसिएशन के प्रधान डा. विनोद स्वामी ने शिरकत की। इस मौके पर डा. विनोद स्वामी ने कहा कि शहीद उधम सिंह एकेडमी के प्रयास सराहनीय हंै। उन्होंन कहा कि वर्तमान में नशे के प्रचलन को देखते हुए इस प्रकार के आयोजन समय की मांग है, क्योंकि इससे जहां खिलाड़ी नशे से दूर रहेंगे, वहीं खेलों में अपना भाग्य आजमाकर अपना भविष्य स्वर्णिम भी बना सकते हंै। डा. स्वामी ने कहा कि खेलों में भी करियर की अपार संभावनाएं हंै और सरकार भी खिलाडिय़ों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।
इस सुपर संडे लीग में सेंट जेवियर स्कूल की टीम प्रथम व शहीद उधम सिंह फुटबाल क्लब की टीम दूसरे स्थान पर रही। डा. विनोद स्वामी ने विजेता टीमों को पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कोच मनोज कुमार ने बताया कि 22 अक्तूबर से हर रविवार को शहीद उधम सिंह एकेडमी में सुपर संडे लीग करवाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताएं जारी रहेंगी, ताकि युवा खेलों से जुड़े रहें। इस मौके पर डा. एच कंबोज, एसडीओ संजीव कुमार, राकेश कुमार, सुखदेव सिंह, मेजर सिंह, सुरेश, धर्मपाल सहित अन्य उपस्थित थे।
.png)
