logo

हरियाणा पुलिस के इन अधिकारी और कर्मचारियों पर छाए संकट के बादल

haryana

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कही ये बड़ी बात, इसके बाद होगा सीधा एक्शन, जानिए


हरियाणा पुलिस ने नए महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पहले एंटी करप्शन ब्यूरो में रहते राजपत्रित अधिकारियों तक को नहीं बख्शा तो अब अपने ही महकमे यानि पुलिस विभाग के भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मचारी, अधिकारियों पर उनकी पैनी नजर है। शत्रुजीत कपूर ने पहले उन्हें सुधरने का एक मौका दिया है, उसके बाद सीधे एक्शन मोड में होंगे। 

प्रदेश का कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया गया तो उसकी संपत्ति तक को अटैच किया जाएगा। अब पुलिस विभाग की सारी गंदगी को साफ किया जाएगा। इसे लेकर हरियाणा के दौरे पर शत्रुजीत कपूर निकले हैं और पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को पहले सुधरने का मौका दे रहे हैं, फिर सीधे कार्रवाई करेंगे।

एनसीआर के तीन प्रमुख जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद व रोहतक में कपूर ने पुलिस अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली, प्राथमिकताओं तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल व गृह मंत्री अनिल विज की सोच से वाकिफ करा दिया है। कपूर ने स्पष्ट कर दिया कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं होगा।

एंटी करप्शन ब्यूरो के महानिदेशक रहते हुए सिर्फ पिछले साल में शत्रुजीत कपूर ने 170 रेड करते हुए 246 मामले दर्ज किए थे, जो पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा हैं। इनमें 27 राजपत्रित अधिकारियों, 166 कर्मचारियों व 27 निजी लोगों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हर माह औसतन 18 सरकारी कर्मचारी व अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे।


भ्रष्टाचार से कमाई गई संपत्ति की रिपोर्ट एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (प्रवर्तन निदेशालय) को भेजी जाएगी, जिसमें भ्रष्टाचार साबित होने पर भ्रष्टाचार से कमाई गई संपत्ति को अटैच किया जाएगा। आम जनता से कहा गया है कि यदि उन्हें पुलिस के प्रति भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई भी जानकारी या शिकायत है तो वे इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800  180 2022 पर दें सकेंगे। पुलिस महानिदेशक के एजेंडे पर महिला सुरक्षा के साथ-साथ नशा तस्कर भी हैं। 

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने यह भी बताया कि मानव तस्करी से निपटने के लिए हरियाणा प्रदेश में 22 मानव तस्करी विरोधी इकाइया कार्य कर रही हैं, जिन्होंने 19494  लापता महिला व बच्चों को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाकर उनके अभिभावकों से मिलवाया है। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए हरियाणा में 29 साइबर पुलिस स्टेशनों, तीन साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 को सक्रिय किया जाएगा।  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">