logo

हरियाणा का यह विधायक है सबसे कम पढ़ा लिखा

हरियाणा

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफोर्म्स की रिपोर्ट के अनुसार 90 में से 31 विधायक ग्रेजुएट हैं। एक विधायक निरक्षर हैं तो एक आठवीं पास हंै। ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बैनीवाल अनपढ़ हैं। 10वीं तक 15 विधायक पढ़े हैं। 10 विधायकों ने 12वीं तक पढ़ाई की है। 15 गे्रजुएट प्रोफेशनल हैं। 14 ने पोस्ट ग्रेजुएट किया हुआ है। 2 डॉक्टरेट हैं तो एक विधायक डिप्लोमा धारक है। इसी तरह से 90 में से 12 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 6 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

2009 में 15 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज थे। इसी तरह से 2014 में 9 पर, 2019 में 12 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे।  खास बात यह है कि सबसे युवा विधायक आदित्य सुर्जेवाला उच्च शिक्षित हैं। आदित्य ने वेनकुवर के यू.बी.सी. सौदर स्कूल ऑफ बिजनेस से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया हुआ है। वे इसी संस्थान में टीचिंग अस्सिटैंट  रह चुके हैं। इसके अलावा वे पर्यावरण सहित विभिन्न विषयों पर अनेक रिसर्च पेपर भी लिख चुके हैं।

न्यू वेस्ट मीटर वेनकुवर के सेप, इंडियन काऊंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनैशनल इकनॉमिक रिलेशन नई दिल्ली, नैशनल  इंस्टीच्यूट फॉर ट्रांसफोर्मिंग इंडिया आयोग में भी इंटर्नशिप कर चुके हैं। आदित्य को सियासत अपने पिता व दादा से विरासत में मिली है और वे पिछले एक वर्ष से अपने पिता रणदीप सुर्जेवाला के निर्वाचन क्षेत्र कैथल में काफी सक्रिय थे और अब वे स्वयं इस क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">