इस बार ये महिलाएं बनी हैं विधायक
गौरतलब है कि हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में 1967 से लेकर 2019 तक कुल तेरह सामान्य विधानसभा चुनाव हुए हैं। वैसे चुनाव-दर-चुनाव विभिन्न राजनीतिक दलों से महिलाएं विधायक बनती रही हैं। 1967 के चुनाव में 8 महिलाओं ने चुनाव लड़ा, इनमें से 4 विधायक बनने में सफल रहीं। 1968 में 12 महिला उम्मीदवारों में 7, 1972 में 13 में से 4, 1977 में 20 में से 4, 1982 में 27 में से 7, 1987 में 35 में से 5, 1991 में 41 में से 6, 1996 में 17 में से 4, साल 2000 में 49 में से 4, 2005 में 60 में से 11, 2009 में 69 में से 9 2014 में सर्वाधिक 13 महिलाएं विधानसभा में पहुंचीं।
2019 में 9 जबकि इस बार भी 2014 की तरह 13 महिलाएं विधायक चुनी गई हैं। खास पहलू यह है कि हरियाणा के अब तक के राजनीतिक सफर में सावित्री जिंदल चौथी ऐसी महिला हैं जो आजाद विधायक बनने में सफल रही हैं। उनसे पहले बल्लभगढ़ से शारदा रानी, झज्जर से मेधावी कीर्ति एवं बावल से शकुंतला भगवाडिय़ा आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर विधायक चुनी जा चुकी हैं।
इस बार हिसार विधानसभा सीट से आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ते हुए सावित्री जिंदल ने 49 हजार 231 वोट लेते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास को 18 हजार 941 वोट से पराजित किया है। रामनिवास को 30 हजार 290 तो भाजपा के कमल गुप्ता को 17 हजार 385 वोट ही मिले।
.png)