धोती-कुर्ता व हरी पगड़ी पहन विधानसभा पहुंचा हरियाणा का यह युवा विधायक
Updated: Oct 26, 2024, 11:41 IST

हरियाणा के विधानसभा सत्र में इनैलो के डबवाली से विधायक आदित्य देवीलाल व रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला पारंपरिक हरियाणवी वेशभूषा में सिर पर हरी पगड़ी धारण कर विधानसभा में पहुंचे।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव चौ. अभय सिंह चौटाला ने दोनों को आशीर्वाद देकर विधानसभा सत्र के लिए रवाना किया और जनहित के मुद्दों को लेकर विधानसभा में जनता की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। विशेष बात यह है कि अर्जुन चौटाला धोती-कुर्ता व जूती पहने हुए थे। आदित्य व अर्जुन दोनों ने सिर पर हरी पगड़ी भी पहनी हुई थी। हरी पगड़ी शुरू से ही इनैलो की पहचान रही है। चौ. देवीलाल भी हमेशा सिर पर हरी पगड़ी पहनते थे। इनैलो के सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने 1990 में पगड़ी पहननी शुरू की और यह सिलसिला आज तक जारी है।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">