सांसद निधि के तहत गांव रावलवास खुर्द, कोहली तथा मीरपुर के लिए पानी के टैंकर किए वितरित
Feb 9, 2024, 10:42 IST
हिसार, 08 फरवरी।
राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स की ओर से वीरवार को सांसद निधि के तहत गांव रावलवास खुर्द, कोहली तथा मीरपुर के लिए पानी के टैंकर वितरित किए गए, ताकि अलग-अलग कार्यों के लिए पानी उपलब्ध हो सके।
सांसद ने ग्राम पंचायतों को टैंकर सांसद निधि से उपलब्ध कराने का कार्य कर पानी की समस्या के निदान करने का प्रयास किया है।
इस मौके पर रिटायर्ड एक्शन ग्रीवेंश कमेटी के मेंबर सुरेश वास, भगवान परशुराम जन सेवा समिति के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, पार्षद पंकज दीवान, राजेश भारद्वाज, विकास गौड़, सुधीर पांचाल, विवेक शर्मा, रामकुमार, होशियार सिंह, सरपंच राजेश, पवन, जसवंत कोहली, जिला पार्षद अजय मुहवाल, सरपंच रोहताश आदि उपस्थित रहे।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)