मौसम ने फिर ली करवट, हरियाणा और पंजाब में बारिश की सभांवना; जानें मौसम अलर्ट -
नई दिल्ली। मौसम अपडेट टुडे: पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने 10 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने के लिए एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की भविष्यवाणी की है।
इससे मार्च में पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है इस बीच, 11 मार्च से दिल्ली में तापमान बढ़ने की उम्मीद है, जिससे मौसम अचानक करवट लेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी के अंत में तापमान में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन पिछले कई दिनों से बारिश और तेज ठंडी हवाओं के कारण तापमान में फिर से अचानक गिरावट आ गई है। इससे दिल्ली में सुबह और शाम के समय ठंड बनी हुई है।
मार्च से पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा
आईएमडी के मुताबिक, मार्च को ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट बारिश की उम्मीद है पश्चिमी विक्षोभ के पूर्व की ओर बढ़ने के कारण अगले दो दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बारिश जारी रहेगी। इस बीच उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है. आज पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
हरियाणा और पंजाब में बारिश होगी
आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, 12 मार्च को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश की संभावना है 9 और 10 मार्च को दक्षिणी राजस्थान को छोड़कर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज़ सतही हवाएँ चलने की उम्मीद है। ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 मार्च के दौरान छिटपुट बारिश होगी।
.png)