logo

Weather Update: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल; इन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें आज का ताजा मौसम

Weather Update


नई दिल्ली। Weather Update: पहाड़ों पर भारी बारिश और बर्फबारी का दौर अभी भी जारी है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों में हल्की धूप और सुबह-शाम हल्की सर्द हवा के साथ ठंड की विदाई देखी जा सकती है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। IMD ने तेज हवा के साथ बारिश होने की चेतावनी दी है। साथ ही एक व दो मार्च को दिल्ली में कई जगहों पर गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इस वजह से मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां बुधवार को आकाश साफ रहा तो वहीं मौसम भी काफी हद तक खुशनुमा बना रहा, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर के बाद मौसम एक बार फिर बदलेगा। इस वजह से एक व दो मार्च को दिल्ली में कई जगहों पर गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान तेज हवा भी चलने की संभावना है। इस वजह से मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम


बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। तीन दिनों के बाद बारिश गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर भी नया अपडेट जारी किया है। लोगों को फिलहास सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का आसार

मौसम विभाग के अनुसार 1 से 3 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। इसके अलावा 1 और 2 मार्च को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 1 से 3 मार्च के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में ओलावृष्टि की गतिविधियां संभव हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">