logo

हरियाणा में गजब मामला ! कोर्ट का फैसला, SHO को डाला सलाखों के पीछे !

SHO
अदालत ने इंस्पेक्टर राजेश कुमार को कोर्ट परिसर में ही बंदियों के लिए बने लॉकअप में...

HARDUM HARYANA NEWS

HARYANA NEWS

हरियाणा में हरदिन एक न एक नए किस्से सामने आते हैं जिसमें आम व्यक्ति और पुलिस वालों की वीडियो सामने आती है। लेकिन हरियाणा के कैथल में गुरुवार को एक अनोखा मामला सामने आया। यहां कोर्ट ने मर्डर के केस में बार-बार अनुपस्थित रहने पर जांच अधिकारी को एक घंटे का दंड सुना दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अदालत ने इंस्पेक्टर राजेश कुमार को कोर्ट परिसर में ही बंदियों के लिए बने लॉकअप में एक घंटे तक रखा। राजेश कुमार इस समय सिरसा जिले के बड़ागुढा थाने में SHO हैं।

यह मामला इतना रोचक था कि हर कोई हैरान है। यहां तक कि कुछ देर के लिए पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। जब तक अदालत से लिखित आदेश नहीं आए, तब तक SHO को कैथल कोर्ट के लॉकअप में ही रखा गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार यह केस था एक मर्डर का, जांच अधिकारी को कई बार गवाही के लिए कैथल बुलाया गया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। तदोपरांत अदालत ने 29 अगस्त को उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए थे।

   

गुरुवार को जब SHO राजेश कुमार गवाही देने पहुंचे, तो कैथल की विशेष अदालत ने उन्हें पेशी से पहले ही हिरासत में लेने का आदेश दे दिया।

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर SHO को सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक कोर्ट परिसर में बंदियों के लिए बने स्थान पर रखा।

 


प्रिजनर एस्कॉर्ट इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि शुरुआत में मौखिक आदेश के आधार पर SHO को लॉकअप में भेजा गया। करीब एक घंटे बाद जब लिखित आदेश मिला, तब उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। गवाही के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">