logo

इस फल की खेती कर हो सकते हैं मालामाल, लाखों में नहीं, करोड़ों में होगी कमाई, जानिए पूरी जानकारी

फल की खेती


लागत कम, आदमनी ज्यादा, साल में किसी भी मौसम में की जा सकती है इस फल की खेती 


किसान पारंपरिक खेती से अपना भरण-पोषण ही कर पाते हैं और पारंपरिक खेती से कमाई ज्यादा नहीं हो पाती। आज हम आपको ऐसे फल के बारे में बता रहे हैं, जिसकी खेती कर किसान मालामाल हो जाएंगे। इस फल की खेती से आप करोड़पति बन सकते हैं और सबसे बड़ी बात ये भी है कि साल के किसी भी मौसम में इस फल की खेती की जा सकती है। 


अनानास यानी पाइनएप्पल खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। यह भूख बढ़ाने से लेकर पेट संबंधी कई दिक्कतों को खत्म करने में उपयोगी है। बाजार में इसकी अच्छी खासी कीमत बनी रहती है। मौजूदा समय में अनानास या पाइनएप्पल की खेती बहुत कम लोग करते हैं, लेकिन आप इसकी खेती से अच्छी मुनाफा हासिल कर सकते हैं। कई राज्यों में 12 महीने अनानास की खेती की जाती है। अनानास की खेती के साथ सबसे अच्छी बात ये है कि इसे साल में कई बार किया जा सकता है। अन्य फसलों के मुकाबले अनानास में मुनाफा कमाने का बेहतर अवसर रहता है।


अनानास की खेती के जरिए बंपर कमाई भी की जा सकती है। इसकी सबसे बड़ी बात यही है कि इसे साल के किसी भी मौसम में उगाया जा सकता है। कई राज्यों में 12 महीने अनानास की खेती की जाती है। इसकी खेती के साथ-साथ प्रोसेस्ड प्रोडक्ट भी बनाकर बेच सकते हैं। इससे लागत कम और आमदनी दोगुना हो जाएगी


अनानास एक कैक्टस प्रजाति का सदाबहार फल है। बेहतर उत्पादन लेने के लिए मई-जुलाई तक इसकी रोपाई करने की सलाह दी जाती है। आज भारत में करीब 92000 हेक्टेयर पर अनानास की खेती हो रही है। जिससे हर साल 14.96 लाख टन की उपज मिलती है।


जानिए अनानास की खेती कैसे करें?
पाइनएप्पल यानि अनानास का रख रखाव भी बेहद आसान है। इसके साथ ही मौसम को लेकर भी ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत नहीं पड़ती है। केरल जैसे कई प्रदेशों में किसान 12 महीने ही इसकी खेती करते हैं। इसके पौधों को अन्य पौधों के मुकाबले सिंचाई की कम जरूरत पड़ती है। इसकी बुवाई से लेकर फल पकने तक करीब 18 से 20 महीने लग जाते हैं। फल पकने पर उसका रंग लाल-पीला होना शुरू हो जाता है। जिसके बाद इसकी तुड़ाई का काम शुरू किया जाता है। अनानास को गर्म मौसम का फल माना जाता है। हालांकि इसकी खेती साल भर की जा सकती है।


इन राज्यों में होती है अनानास की खेती
भारत के ज्यादातर इलाकों में अनानास की खेती मुख्य फसल के रूप में की जाती है। आंध्र प्रदेश, केरल, त्रिपुरा, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में अनानास की खेती ज्यादा होती है। यहां उगाए गए अनानास का स्वाद पूरी दुनिया चखती है। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और बिहार के कुछ किसान अब बेहतर आमदनी की तलाश में अनानास की खेती की तरफ रुख कर रहे हैं।


अनानास से कितनी होगी कमाई
अनानास के पौधों पर एक ही बार फल लगते हैं। यानी आप एक लॉट में सिर्फ एक बार ही अनानास हासिल कर सकते हैं। इसके बाद दूसरे लॉट के लिए फिर से फसल उगानी होती है। कई तरह के रोगों में अनानास खाया जाता है। लिहाजा बाजार में इसकी मांग ज्यादा रहती है। भारत से दूसरे देशों में अनानास का निर्यात किया जाता है। कई किसान इसकी खेती के साथ-साथ इसके प्रोसेस्ड फूड बनाकर बाजार में बेचते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">