Hindi News: खिलजी से भी ज्यादा रंगीनमिजाज है इस देश का राजा, पहले कुंवारी लड़कियों से करवाते है ये काम
Hindi News: इतिहास में आपने कई ऐसे राजाओं के बारे में सुना होगा जो अपने रंगीन मिजाज के लिए जाने जाते थे। उसके हरम में कई रानियाँ हुआ करती थीं। लेकिन जब दुनिया में लोकतंत्र आया तो ऐसी प्रथाएं बंद हो गईं.
हालाँकि, दुनिया में अभी भी कई देश ऐसे हैं जहाँ राजशाही कायम है। ऐसा ही एक देश अफ्रीका में है जिसका नाम है द किंगडम ऑफ एस्वाटिनी। इस देश को पहले स्वाज़ीलैंड के नाम से जाना जाता था। यहां के राजा के बारे में एक ऐसी बात सामने आई है जिसे सुनकर पूरी दुनिया हैरान है। आइए आपको पूरा मामला समझाते हैं.
क्या है कुंवारी लड़कियों से जुड़ी कहानी?
नेशनल ज्योग्राफी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस देश में हर साल अगस्त से सितंबर के बीच लुडजिजिनी नाम के गांव में उम्हलांगा सेरेमनी नाम का त्योहार होता है। इस उत्सव में देश की 10 हजार से अधिक अविवाहित लड़कियां भाग लेती हैं और राजा के सामने नृत्य करती हैं।
सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि ये सभी लड़कियां बिना कपड़ों के डांस करती हैं. जब ये लड़कियाँ नाच रही होती हैं तो राजा सभी लड़कियों को देखता है और फिर उनमें से एक को अपनी रानी चुन लेता है।
इसका भी विरोध हुआ
पिछले कुछ सालों से इस महोत्सव का विरोध हो रहा है. साल 2019 में कई परिवारों और लड़कियों ने इसमें हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था. हालाँकि, इसके बाद राजा की ओर से ऐसे परिवारों पर जुर्माना लगाया गया और उन्हें भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई।
पिछले कुछ सालों से इस महोत्सव का विरोध हो रहा है. साल 2019 में कई परिवारों और लड़कियों ने इसमें हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था. हालाँकि, इसके बाद राजा की ओर से ऐसे परिवारों पर जुर्माना लगाया गया और उन्हें भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई।
इस देश का राजा भी भारत आया हुआ है
स्वाजीलैंड के राजा मस्वाति यानी एस्वातिनी साम्राज्य भी भारत आ चुके हैं। 2015 में मस्वाती अपनी 15 पत्नियों, बच्चों और 100 नौकरों के साथ भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए थे. भारत की राजधानी दिल्ली के एक 5 सितारा होटल में उनके लिए 200 कमरे बुक किए गए थे.
.png)