Kaushambi News: घर मे मालकिन को अकेला पाकर नौकर ने की रेप की कोशिश, महिला ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, जाने पूरा मामला

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला आया है। यहां एक महिला ने अपने नौकर पर घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, दुष्कर्म की कोशिश करने पर उसने आत्म रक्षा में चाकू से नौकर का प्राइवेट पार्ट काटकर शरीर से अलग कर दिया।
क्या है पूरा मामला
मंझनपुर थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव का है। महिला का पति सऊदी अरब में ड्राइवर का काम करता है। उसके यहा काम करने वाले नौकर की नीयत खराब हो गई। जब घर पर कोई नही था, तब मौका पाकर उसने दोपहर में महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
जैसे ही नौकर ने जबरदस्ती करने की कोशिश की चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। चाकू के वार से घायल नौकर किसी तरह मौके से भाग निकला। इधर, महिला सीधे थाने पहुंच गई और अपनी आपबीती बताई। जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। महिला ने थाने में लिखित शिकायत की है।
आरोपी नौकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
वहीं पुलिस ने घायल नौकर के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया। साथ ही उसको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 326, 308 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नौकर का दावा
वहीं नौकर का कहना है कि वह महिला के यहां बचपन से काम कर रहा है। घटना वाले दिन महिला ने मुझे अपने पास बुलाया था। बाद में मुंह पर रुमाल रखकर बेहोश कर दिया। फिर प्राइवेट पार्ट काट दिया।
पुलिस का बयान
डीएसपी मंझनपुर अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की शरीफपुर में एक पुरुष का उसकी पड़ोसी महिला से वाद विवाद हो गया है। जिसमें महिला द्वारा उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भेजा गया, वहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वही महिला को हिरासत में लेकर चाकू की बरामदगी कर ली गई है।