महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, इनमें से कांग्रेस जीत सकती है 40 से अधिक सीटें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद पूरे देश की नज़रें अब सीटों के बँटवारे और प्रत्याशियों के चयन पर टिकी हुई है। महाराष्ट्र के लिये कांग्रेस पार्टी ने 48 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी की है। कांग्रेस की पहली सूची को लेकर हर तरफ़ से अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। लोग इसे अधिकतम सीटें जीतने की कांग्रेस की सफल रणनीति बता रहे हैं।
▪️ महाराष्ट्र के लिये कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची में 5 महिलाओं, 5 एसटी एवं 3 एससी समेत 35 सीटें सामान्य वर्ग को दी गई है।
▪️ कांग्रेस की पहली सूची देखने के बाद चुनावी रणनीतिकारों ने इसे कांग्रेस का बेहद सूझबूझ और परिपक्वता भरा कदम बताया है।
▪️ कांग्रेस ने पहली सूची में सर्वे रिपोर्ट के अतिरिक्त वरीयता, क्षेत्रीय संतुलन, जनता की पसंद और जीत की संभावना को प्रमुख आधार बनाया है।
▪️ जानकार बता रहे हैं कि कांग्रेस की पहली सूची में शामिल 48 नामों में से कांग्रेस 40 अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।
▪️ कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद किसी भी तरह के विरोध या बागी सुर भी कहीं से सुनाई नहीं दिये हैं।
▪️ कांग्रेस की पहली ही सूची के बाद बीजेपी, अजीत पवार और शिंदे खेमें में भय का माहौल नज़र आ रहा है।
▪️ कांग्रेस ने देवेंद्र फणनवीस को उनके ही क्षेत्र में समेट दिया है। इसी तरह से कांग्रेस ने बीजेपी और शिंदे की पूरी सेना को रौंदने की ख़ास रणनीति के तहत टिकट बाँटे हैं।