logo

paddy season starts : धान का सीजन शुरू, मंडियों में होने लगी 1509 और 1692 किस्म धान की आवक, पिछले साल से ज्यादा मिल रहे रेट, जानिए पूरी डिटेल

haryana

-नॉन पीआर किस्म की धान पहुंच रही मंडियों में, अच्छे दामों में प्राइवेट बोली पर बेची जा रही


paddy season starts : धान का सीजन शुरू होने के साथ ही मंडियों में धान की आवक होने लगी है। मार्केट कमेटी ने भी मंडियों में धान की भारी आवक को देखते हुए अपनी तैयारी पूरी कर ली है और सडक़, पानी, बिजली जैसी सुविधाओं को दुरुस्त कर दिया है। मंडी में दो दिन से 1509 और 1692 किस्म का धान आ रहा है। ये दोनों किस्में नॉन-पीआर हैं। हम आपको बता रहे हैं कि इन किस्म की धान के फिलहाल क्या रेट मिल रहे हैं। 


हरियाणा के कैथल शहर की नई अनाज मंडी में 1508 व  1692 किस्म का धान पहुंचा। किसानों ने यह धान 3400  से 3500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मंडी के आढ़तियों को बेचा है। धान पंजाब से नहीं, बल्कि जिले के अलग-अलग गांवों से मंडी में पहुंचा है। धान के सीजन को देखते हुए मार्केट कमेटी ने भी मंडी में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।


बता दें कि दो दिन पहले भी 1509 किस्म का धान नई अनाज मंडी में पहुंचा था। उस दिन यह धान 3420 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका था। यही धान पिछले साल सीजन में 3050  से 3200 रुपये प्रति क्विंटल बिका था। 1509  व 1692, दोनों ही किस्म नॉन पीआर हैं, इसलिए इसकी सरकारी खरीद नहीं हो पाती। ऐसे में इस धान की प्राइवेट बोली करवाकर खरीद की जाती है। मंडी में धान की ढेरियां आने के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। 


कैथल जिले के गांव हरसौला से पहुंचे किसान नरेश ने बताया कि वह शनिवार को 1509 किस्म का धान की एक ट्रॉली लेकर पहुंचा है, जो करीब तीन से चार एकड़ की फसल है। उसने बताया कि इस धान की निजी खरीद हुई है। डसने यह धान 3400 से 3420 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचा है। पिछली बार इसका रेट 3200 रुपए प्रति क्विंटल था। इस बार अधिक रेट हैं। 


इसके अलावा गांव सौंगल निवासी जगदीश सिंह ने बताया कि वह शनिवार को 1692 किस्म के धान की दो ट्रॉलिया लेकर पहुंचा था। इस दौरान उसे करीब 3500 रुपये प्रति क्विंटल का रेट मिला है। शुरूआत में अच्छे रेट मिलने से किसानों को काफी फायदा होगा। जैसे-जैसे धान की आवक होगी, रेटों में भी बढ़ौतरी होने का अनुमान है। 


मार्केट कमेटी के सचिव ने कहा सरकार के आदेशों के बाद शुरू होगी सरकारी खरीद
मार्केट कमेटी सचिव बसाऊ राम ने बताया कि मंडियों में धान की खरीद को लेकर तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। सरकार के आदेशों के बाद ही पीआर धान की सरकारी खरीद की जाएगी। बसाऊ राम ने बाया कि इस समय नई अनाज मंडी में सड़कों पर पैच वर्क किया जा रहा है। इसके साथ सफाई को लेकर व्यवस्था बनाई जा रही है। लाइटों को दुरुस्त करवाया जा रहा है।


कैथल शहर में मार्केट कमेटी के अधीन शहर से सटे खरीद केंद्र व तीन मंडियां है। इसमें शहर के बीचों-बीच स्थित पुरानी अनाज मंडी, नई अनाज मंडी और जींद रोड स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी है। तीनों अनाज मंडियों में 5 सितंबर के बाद आवक तेज होने की उम्मीद है। 1509 , सरबती धान की कटाई खेतों में शुरू हो चुकी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर केवल पीआर धान की खरीद सरकार की तरफ से होगी। 

नई अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान रामकुमार गर्ग ने बताया कि इस बार शुरूआत में किसानों को नए धान के 3500  रुपये प्रति क्विंटल तक के रेट मिल रहे हैं। सितंबर के दूसरे सप्ताह में धान की आवक और अधिक तेज होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">