logo

जल्द शादी के बंधन में बंध सकती हैं SDM Jyoti Maurya! इस केस के खत्म होते ही रास्ता होगा साफ

whatsapp chat click here to check telegram
 SDM

SDM Jyoti Maurya : आज सोशल मीडिया के ज़माने में हर कोई SDM ज्योति मौर्या वाले वायरल मामले से भली भांति परिचित है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ज्योति मौर्या लगातार वायरल हो रही है। इसी बीच अब ऐसा कहा जा रहा है कि ज्योति मौर्य जल्द ही शादी करने वाली हैं। जी हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा। बताया जा रहा है कि वे शादी किसी और से नहीं बल्कि उसी मनीष दुबे से करेंगी जिनके साथ उनका काफी समय से अफेयर चल रहा है। 

बता दें कि ये वही शख्स है जिसके कारण से उनके पति अलोक मौर्य चर्चा में आए थे। बताया जा रहा है कि कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ दर्ज केस अब जल्द ही खत्म होने वाला है। यदि ऐसा हुआ तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। क्योंकि दूसरी ओर ज्योति मौर्य के खिलाफ की गई भ्रष्टाचार की शिकायत को उनके पति आलोक मौर्य द्वारा वापस ले लिया गया है। जिसके बाद से ऐसी चर्चाएं तेज़ हो गई हैं कि मनीष और ज्योति जल्द ही शादी कर सकते हैं। 

मनीष दुबे के खिलाफ जांच जारी 

दरअसल मनीष दुबे के खिलाफ काफी समय से जांच चल रही थी। ये एक्शन ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य के आरोपों के बाद लिया गया था। लेकिन जांच में मनीष दुबे के खिलाफ कोई ठोस साबुत नहीं मिला। ऐसे में इस पर कोर्ट का फैसला जल्द ही आ सकता है और उन्हें बरी किया जा सकता है। इससे ये साफ हो जाता है कि उनका भी रास्ता जल्द ही साफ हो जाएगा। 

शादी का रास्ता साफ...

वही दूसरी ओर ज्योति मौर्य पहले ही अपने केस को खत्म कर चुकी हैं और अब मनीष दुबे के खिलाफ भी केस खत्म होते ही दोनों की शादी का रास्ता खुल जाएगा। बता दें कि मनीष दुबे भी अपनी पहली शादी से निकल चुके हैं। उन्होंने अपनी पत्नी से डिवोर्स ले लिया है। 

क्या है पूरा मामला? 

बता दें कि 2010 में आलोक मौर्य और ज्योति मौर्य की शादी हुई थी। आलोक का चयन पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में हुआ था। इसके बाद उन्होंने ज्योति की पढ़ाई करवाई थी। फिर साल 2015 में ज्योति का चयन एसडीएम पद पर हो गया था। लेकिन पिछले दिनों ज्योति और मनीष की लव स्टोरी ने पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खींचा था।