logo

Worlds Strongest Toddler: ये है 'मिनी हल्क', 2 साल की उम्र में मोड़ दिया था लोहे का एंगल, जानें कैसे

Worlds Strongest Toddler

Worlds Strongest Toddler : सोशल मीडिया पर एक ऐसा बच्चा वायरल हो रहा है, जिसने 2 साल की उम्र में अपने छोटे-छोटे हाथों से लोहे की एंगल को मोड़ दिया था। मिशिगन के लियाम होकेस्ट्रा नाम के इस बच्चे ने महज 3 साल की उम्र में सिक्स पैक बनाकर लोगों को चौंका दिया था। 

यह बच्चा एक झटके में ही बर्फ की सिल्लियों को अपने सीने से चकनाचूर कर देता है। यही वजह है कि आज सोशल मीडिया पर ये बच्चा 'मिनी हल्क ' नाम से छाया हुआ है।

बता दें लियाम की सुपर ताकत का अंदाजा उस समय हुआ जब 18 महीने की उम्र में वह सोफा इधर-उधर करने लगा। जिससे देखकर लोगों के होश उड़ गए। 

 बोले कि इतनी छोटी उम्र में यह बच्‍चा ऐसा कैसे कर सकता है ? वहीं  जांच के बाद डॉक्‍टरों ने पाया कि लियाम मायोस्टैटिन (myostatin) नामक की दुर्लभ जेनेटिक स्थिति का श‍िकार है। 

इसमें मांसपेश‍ियां बेहद मजबूत हो जाती हैं. दुनिया में अब तक सिर्फ 2 लोगों में यह बीमारी पाई गई है. मायोस्टैटिन की कमी एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर जल्दी से अपनी मांसपेशियों का निर्माण करता है और शरीर में फैट को जमने से रोकता है।  वहीं बता दें  लियाम अब 19 वर्ष के हैं, जो मुस्केगॉन चीफ्स की स्क्वर्ट बी टीम के लिए हॉकी खेलते हैं। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">