गुड़िया खेड़ा स्कूल में युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता का आयोजन !
Youth Gram Panchayat Competition organized in Gudiya Kheda School!
इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं और 11वीं के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
HARDUM HARYANA NEWS
HARYANA NEWS
सिरसा।
गांव गुड़िया खेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को राज्य स्तरीय युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य उमेद सिंह ढाका ने बताया कि यह प्रतियोगिता राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गुरुग्राम के सौजन्य से डाइट, डिग के तत्वावधान में आयोजित की गई।
इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं और 11वीं के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

युवा ग्राम पंचायत कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने जमीन स्तर पर लोकतंत्र का अनुभव करने वाली ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली एवं प्रक्रिया को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गांव से संबंधित प्रमुख समस्याएं जैसे स्वच्छता, नशा, शिक्षा, एवं स्वास्थ्य, साइबर क्राइम आदि महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को उठाया गया व
सभी प्रस्तावों पर ग्राम सभा में विचार विमर्श कर आम सहमति से निर्णय लिए गए इस प्रतियोगिता की तैयारी इतिहास प्रवक्ता संतलाल ढुकड़ा, प्रवक्ता रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में की गई।
.png)