logo

बच्चों को लेकर अफवाहें फैलाने वालों के लिए एडवाइजरी जारी ! साइबर सेल Active, होगी सख्त कानूनी कार्रवाई !

Advisory issued for those spreading rumours about children! Cyber ​​cell active, strict legal action will be taken!

Kidnapping

पुलिस साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी की जा रही है।

HARDUM HARYANA NEWS

HARYANA NEWS

सिरसा....

सोशल मीडिया पर हाल के दिनों में बच्चों के कथित रूप से लापता होने संबंधी भ्रामक एवं आधारहीन खबरें प्रसारित की जा रही हैं । इन खबरों का संज्ञान लेते हुए सिरसा पुलिस ने विशेष एडवाजरी जारी कर स्पष्ट किया है कि ऐसी सूचनाएं पूर्णतः निराधार एवं अफवाह हैं ।

आमजन से अपील की जाती है कि वे इस प्रकार की वेबुनियाद एवं तथ्यहीन खबरों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे प्रसारित करें ।

जिला पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक पोस्ट डालकर जनता में भय और भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी की जा रही है।

सिरसा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बच्चों व आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। गुमशुदगी के प्रत्येक मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। अतः नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

पुलिस प्रशासन 24x7 सेवा के माध्यम से लापता/अपहृत बच्चों की तलाश कर उन्हें शीघ्र उनके परिजनों से मिलाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है । प्रत्येक सूचना पर संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ जांच की जाती है। जिला पुलिस आमजन से सहयोग की अपेक्षा करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध सूचना मिलने पर तुरंत स्थानीय पुलिस थाना या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

 साथ ही, सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा करने से बचें।अफवाहों पर ध्यान न दें, सत्यापित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही विश्वास करें। कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन और नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है । पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

यदि बच्चों आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति घुमता नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाप कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । अतः सभी नागरिकों से अपील है कि वे सतर्क रहें, सजग रहें और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">