logo

सावधान! पतंग उड़ाने वालों को हो सकती है जेल ! SP ने जारी किये सख्त निर्देश !

Beware! Kite flyers could face jail time!
SP issues strict instructions!
Kite flyers
पतंग उड़ा रहे हैं तो संभल जाइए अगर आप ....

HARDUM HARYANA NEWS

HARYANA NEWS

सिरसा....

एसपी दीपक सहारन ने कहा कि चाइनीज मांझा मानव जीवन,पशु-पक्षियों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है । इसके कारण सड़क हादसे, जानलेवा चोटें और पक्षियों की मौत जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं । उन्होंने स्पष्ट किया कि सिरसा पुलिस जन-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस पर पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है ।

 प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने, रखने या इस्तेमाल करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा । एसपी दीपक सहारन ने आम नागरिकों से अपील की कि वे पतंगबाजी के लिए केवल साधारण सूती डोर का ही उपयोग करें और यदि कहीं चाइनीज मांझा का प्रयोग या बिक्री दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें,ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर किसी भी अनहोनी को रोका जा सके ।

उन्होंने कह कि जन-सुरक्षा, पशु-पक्षियों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हरियाणा सरकार द्वारा चाइनीज मांझा के उत्पादन,बिक्री,आपूर्ति एवं इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया दिया है ।

पतंग उड़ा रहे हैं तो संभल जाइए अगर आप चाइनीज मांझे का प्रयोग कर रहे हैं,तो यह मत समझिए हवा में उड़ती पतंग को कोई देख नहीं रहा है,पुलिस अब पतंगों का पीछा करते हुए आपके घर तक पहुंचेगी ।

 पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि पुलिसकर्मी देखेंगे कि आप कौन सा मांझा इस्तेमाल कर रहे हैं । जांच में यदि चाइनीज मांझा मिला तो आपको न सिर्फ सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा । हवा में उड़ रही पतंगों की जांच के लिए सिरसा पुलिस शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार नजर बनाए हुए ।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने जिला के सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के बाजारों में प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री को रोकने तथा अवैध रूप से चाइना डोर की बिक्री व इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि नौजवानों व बच्चों द्वारा पतंग उड़ाने के लिए धागा डोर का प्रयोग न करके प्लास्टिक चाइना डोर का प्रयोग किया जाता है। यह चाइना डोर पशु-पक्षियों के लिए ही नहीं बल्कि मानव जीवन के लिए भी बड़ा खतरा है,कई बार देखने में आया है कि चाइनीज मांझे जानलेवा भी साबित हो चुके है। चाइना डोर के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने छापामारी कर तलाशी अभियान शुरु किया है ।

नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे अपने बच्चों को प्लास्टिक चाइना डोर का प्रयोग न करने दें । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि स्थानीय पुलिस प्रतिबंधित चाइना डोर के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है। जिले में चाइनीज डोर की बिक्री व भंडारण पर रोक लगाई गई है।

स्थानीय पुलिस द्वारा प्रतिबंधित चाइना डोर की अवैध रूप से बिक्री करने वाले लोगों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । यदि कोई भी नागरिक प्रतिबंधित प्लास्टिक चाइना डोर की बिक्री के बारे में सूचित करेगा तो उसका नाम व पता गुप्त रखा जाएगा,चाइनीज डोर रखने व बेचने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">