पशु प्रदर्शनी में सिरसा से विभिन्न श्रेणियों में 33 पशु लेंगे भाग: डा. विद्यासागर बंसल
33 animals from Sirsa will participate in different categories in the animal exhibition: Dr. Vidyasagar Bansal.
Feb 23, 2024, 17:28 IST
सिरसा। पशु पालन एवं डेयरिंग, विभाग हरियाणा सरकार की ओर से केन्द्रीय विश्वविद्यालय, जाटपाली महेन्द्रगढ़ में 24 फरवरी से 26 फरवरी तक तीन दिवसीय 40वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस पशु प्रदर्शनी मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 1500 पशु विभिन्न उन्नत किस्म की 50 विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लेंगे तथा जिला सिरसा से इस प्रदर्शनी में विभिन्न श्रेणियों में 33 पशु भाग लेंगे। इस मेले में प्रतिदिन लगभग 20 हजार लोग भाग लेंगे। डा. विद्यासागर बांसल, उपनिदेशक सघन पशुधन विकास परियोजना सिरसा ने बताया कि पशु प्रदर्शनी में शामिल होने वाले उच्च नस्ल के पशुओं की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले पशुओं के मालिकों को नगद इनाम राशि प्रदान की जाएगी तथा प्रतिदिन प्रदर्शनी में पहुंचने वाले पशुपालकों के लिए कूपन द्वारा लकी ड्रा के माध्यम से मोटर साईकिल, स्कूटी इत्यादि का इनाम निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उत्तम किस्म के पशुओं को प्रदर्शित करके इनकी नस्ल सुधार के लिए पशुपालकों को प्रेरित करना व दूध उत्पादन में बढ़ौतरी करके किसानों की आय को बढ़ाना है। इसके साथ-साथ पशुपालकों को पशु पालन से संबंधित देश विदेश की नई तकनीकी से भी अवगत कराना है। जिला सिरसा से इस पशु प्रदर्शनी में पशुपालकों के भाग लेने के लिये प्रतिदिन तीन बसें जाएंगी, जिसमें महिलाओं व पुरुषों के लिये विभाग द्वारा नि:शुल्क यात्रा का प्रबंध किया गया है। प्रदर्शनी में पहुंचने पर सभी पशुपालकों हेतु नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई है। दिनांक 24 फरवरी 2024 को पहली बस चाहरवाला से नाथूसरी, दड़बा व डिंग होते हुये महेन्द्रगढ़ जायेगी। दूसरी बस च_ा से कालांवाली, ओढां होते हुये महेन्द्रगढ़ जायेगी। तीसरी बस ऐलनाबाद से भुरटवाला, मल्लेकां, माधोसिंघाना होते हुये महेन्द्रगढ़ जायेगी।
इसी प्रकार दिनांक 25 फरवरी 2024 को पहली बस रोड़ी से फग्गू, देसूखुर्द, थिराज, अलीकां व नागोकी होते हुए महेंद्रगढ़ जायेगी। दूसरी बस रामपुरा ढिल्लों से जमाल गुडिय़ाखेड़ा, सिरसा होते हुए महेंद्रगढ़ जाएगी। तीसरी बस चौटाला से गंगा, गोरीवाला, पन्नीवालामोटा व सिरसा होते हुए महेन्द्रगढ़ जाएगी। इसी तरह 26 फरवरी 2024 को पहली बस ढुडियांवाली से खाजाखेड़ा, खारिया, धौतड़ व खैरेकां होते हुए महेन्द्रगढ़ जाएगी । दूसरी बस संतनगर से भड़ोल्यांवाली, रानियां, ओटू, सिरसा व भावदीन होते हुए महेंद्रगढ़ जाएगी। तीसरी बस अबूबशहर से डबवाली, खुईयां मलकाना, किंगरे, पंजुआना व सिरसा होते हुए महेंद्रगढ़ जाएगी। जो पशुपालक प्रदर्शनी में जाने के इच्छुक हैं, वे अपने नजदीकी पशु संस्था में कार्यरत पशुचिकित्सक, वीएलडीए से संपर्क करें।

WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)