logo

सीआईए स्टाफ कालांवाली द्वारा एक पी.ओ.काबू

सीआईए
xz
एक पी.ओ.काबू

डबवाली अप्रैल 06 डबवाली पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली श्री राजीव कुमार के कुशल नेतृत्व मे क्षेत्र में वांछित भगौड़ो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ कालांवाली द्वारा एक पी.ओ. काबू करने में सफलता हासिल की है ।

               इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए स्टाफ उप नि. राजपाल ने बताया कि पकड़े गये पी.ओ. की पहचान तिरथ सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह वासी रोहीड़ावाली जिला मुक्तसर पजांब के रुप में हुई है । आरोपी तिरथ सिंह अदालत से एनएसीटी एक्ट में पी.ओ. घोषित था । आरोपी के खिलाफ थाना शहर डबवाली में अभियोग न.374/2022  धारा 174 A भा.द.स. में दर्ज रजिस्ट्रर है । आरोपी को अदालत में पेश किया जायेगा ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now