अतिरिक्त उपायुक्त डा. विवेक भारती ने ली अधिकारियों की बैठक, मतदाता जागरूकता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए
Additional Deputy Commissioner Dr. Vivek Bharti held a meeting of officers and gave instructions to speed up the voter awareness campaign.
Apr 8, 2024, 19:16 IST
सिरसा, 08 अप्रैल।
स्वीप के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डा. विवेक भारती ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और मतदाता जागरूकता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी (स्वीप) मुहिम के तहत सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करें और 25 मई को अपना कीमती वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बैठक में जिला में आयोजित की जा रही स्वीप गतिविधियों की समीक्षा की।
उन्होंने जिला के सभी मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और हर मतदाता मतदान प्रक्रिया में भाग अवश्य लें तथा गर्व महसूस करें क्योंकि आप भारतीय संविधान द्वारा दिए गए अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि वोट बनवाने के लिए किसी भी तरह की दिक्कतें आती हैं तो वे वोटर हेल्पलाइन नम्बर 1950 तथा वोटर हेल्पलाइन एप पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)