एडवोकेट प्रवीन जोड़ा बने चुनाव प्रबंधन समिति सिरसा लोकसभा के संयोजक
Advocate Praveen Jora becomes convenor of Election Management Committee Sirsa Lok Sabha
Apr 4, 2024, 16:11 IST
सिरसा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सह संयोजक विधि प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा, एडवोकेट प्रवीन जोड़ा को लोकसभा चुनावों को देखते हुए चुनाव प्रबंधन समिति सिरसा लोकसभा का संयोजक नियुक्त किया है, जबकि सिरसा निवासी मुकेश मेहता को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। अपनी नियुक्ति पर एडवोकेट प्रवीन जोड़ा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति प्रमुख सुभाष बराला, लोकसभा प्रभारी डा. कमल गुप्ता, लोकसभा संयोजक आदित्य देवीलाल, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनियां, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। एडवोकेट प्रवीन जोड़ा ने कहा कि पार्टी की ओर से जो जिम्मेवारी दी गई है, उसपर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान कर तीसरी बार देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में अपना पूरा सामथ्र्य प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेवारी दी है, उसे उन्होंने पूरी निष्ठा एवं जिम्मेवारी से निभाया है।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)