logo

अजय पासी तीसरी बार सर्वसम्मति से बने प्रधान

Ajay Pasi became head unanimously for the third time
 
अजय पासी तीसरी बार सर्वसम्मति से बने प्रधान
सिरसा। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सब यूनिट इंडस्ट्रियल के चुनाव वीरवार को करवाए गए, जिसकी अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान अजय पासी व मंच संचालन सिटी यूनिट सचिव लखबीर सिंह ने किया। चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर राज्य वरिष्ठ उप प्रधान अविनाश चंद्र कंबोज, मुख्य सलाहकार सिरसा सुरजीत सिंह बेदी, सर्कल सचिव मदन लाल, सिटी यूनिट प्रधान बाबूलाल, सचिव लखबीर सिंह व वरिष्ठ उप प्रधान अशोक शर्मा ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर प्रधान ने बताया कि सरकार व निगम मैनेजमेंट बिजली कर्मचारियों की मांगों की तरफ  ध्यान नहीं दे रहे हैं। 10 अक्टूबर 2023 को बिजली मंत्री से हुए समझौते को आज तक लागू नहीं किया गया है, जिससे बिजली कर्मचारियों में भारी रोष है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाण राज्य कमेटी द्वारा घोषित 16 फरवरी की हड़ताल में बिजली के तमाम कर्मचारी भाग लेंगे। सिरसा में गाडिय़ां उपलब्ध करवाने व कुछ अन्य मांगों का नोटिस एक्सईएन सिटी को दिया गया। 9 फरवरी तक अगर मांगों को पूरा न किया गया तो एक्सईएन सिटी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अंत में सब यूनिट इंडस्ट्रियल के चुनाव करवाए गए, जिसमें सर्व सम्मति से अजय पासी को तीसरी बार प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान अनु यूडीसी, उप प्रधान जयकरण, सचिव ललित कुमार,  सह सचिव महेंद्र कुमार, कैशियर राजकुमार, संगठन कर्ता खुशनसीब व सुनील दत्त्त, मुख्य सलाहकार ऋषभ खेड़ा व प्रेस सचिव शिव कुमार को चुना गया। चुनावी सभा में हनुमान, दिनेश, सुभाष, डिंग प्रधान रोहताश, ताराचंद, कमलेश कौर, अशोक, विकास, ललित, रवि सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now