logo

साइबर अपराधियों से बचने के लिए हमेशा सावधान रहें। पुलिस अधीक्षक

सावधानी के बावजूद भी अगर साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो तुरन्त साईबर क्राइम हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर काल करें।
 
पुलिस अधीक्षक

 साईबर अपराधी अपराध करने के हर दिन नए नए तरीके अपना रहे हैं। आमजन के जागरुक होने से ही साईबर अपराधियों के चंगुल में आने से बचा जा सकता है। जिला पुलिस द्वारा साईबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरुक करने के लिए पुलिस ने एडवाजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आमजन को साईबर अपराधों के प्रति जागरुक करने हेतू जिला पुलिस द्वारा समय समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता हैं। साईबर अपराधों से बचने के लिए जागरुकता व सतर्कता ही सबसे बडा हथियार है।

साइबर ठगी से बचने के लिए निम्न बातों का रखे ध्यान :

1. ऑनलाइन खरीदारी करते समय चैक करें वैबसाइट के यूआरएल में एचटीटीपीएस हो न की खाली एचटीटीपी।

2. अगर कोई अपरिचित व्यक्ति किसी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए कहता है तो एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।

3. किसी भी व्यक्ति के साथ अपने बैंक डिटेल, एटीएम कार्ड नम्बर वा कार्ड की एक्सपायरी एवं कार्ड पर पीछे लिखे तीन डिजिट के सीवीवी नम्बर को किसी के साथ शेयर न करें।

4. किसी अपरिचित नंबर से आपके पास फोन मैसेज या व्हाट्सएप मैसेज पर कोई लिंक या फोटो आए तो उस पर  क्लिक न करें।

5. नेटवर्क को 5जी नेटवर्क में शिफ्ट करवाने के नाम पर धोखाधडी करने वाले से सुरक्षित रहें।

6. अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों की फोटो को सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर डीपी (Display Picture) के रूप में प्रयोग कर धोखाधडी कर रहे हैं, सावधान रहें। 

7. व्हाट्सएप पर किसी भी अज्ञात नम्बर से आई किसी भी प्रकार की विडियो या ऑडियो कॉल को रिसीव ना करें। ठगी होने पर तुरन्त हैल्पलाईन नंबर 1930 पर कॉल करें।

             आमजन जागरुकता से ही साईबर अपराधियों के चंगुल में आने से बच सकते हैं। इसके बावजूद साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो तुरन्त भारत सरकार द्वारा जारी साईबर क्राइम हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर काल करें। 1930 पर तुरन्त शिकायत करने पर आपका पैसा सुरक्षित वापिस आ सकता है।


प्रैस नोट -2                           दिनांक - 23.02.2024

पुलिस चौकी रामपुर की टीम ने घर में लगे ए.सी. के पाइप चोरी करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

                  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी रामपुर की पुलिस टीम ने घर में लगे ए.सी. के पाइप चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

               चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 21 फरवरी को उसके घर में लगे ए.सी. के तांबे के पाइप को चोर चोरी करके ले गया है। दिनांक 22 फरवरी को दोबारा फिर आरोपी चोरी करने के नियत से घर में आया था। जिसको पकड़ कर पुलिस के वाले किया गया। मुख्य सिपाही हुकम सिंह ने कार्यवाही करते हुए रामपुरा निवासी राजन पुत्र नंद किशोर को गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरी के ए.सी. के पाइप बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर, न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

फोटो - 001


प्रैस नोट -3                           दिनांक - 23.02.2024

स्पैशल सेल की पुलिस टीम ने एक चोर को किया गिरफ्तार। आरोपी से चोरी के पैसे किये बरामद।

                 पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की स्पैशल सेल की पुलिस टीम ने एक चोर को को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने अपने चाचा के घर से अलमारी तोड़कर उसमें रखे एक लाख रुपए चोरी करने की वारदात का खुलासा किया। आरोपी से चोरी के पैसे बरामद किए गए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

              स्पैशल सेल के इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध हालत में अमादलपुर नहर पुल के पास घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर युवक को काबू किया। पूछताछ में जिसकी पहचान गांव अमादलपुर निवासी फरमान उर्फ मटरा पुत्र इरफान के नाम से हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने दिनांक 19 फरवरी को अपने चाचा के घर से अलमारी तोड़कर उसमें रखे एक लाख रुपए चोरी करने की वारदात का खुलासा किया। आरोपी से चोरी के पैसे बरामद किए गए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

 फोटो - 002     


प्रैस नोट - 4                           दिनांक - 23.02.2024

थाना शहर यमुनानगर की पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर गाली गलौच करके आम जनता की शांति भंग करने के आरोप में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।

                पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला के थाना शहर यमुनानगर की पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर शोर शराबा करके ऊंची- 2 आवाज मे गाली गलौच करके आम जनता की शांति भंग करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की गई।

                थाना प्रबंधक जगदीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको सूचना मिली कि मोहन मुर्गा, पेपर मील के पास कुछ व्यक्ति आपस मे गाली गलौच करके सडक सरेआम पर शोर शराबा करके ऊंची-2 आवाज मे गाली गलौच करके आम जनता की शान्ति को भंग कर रहे है। इस सूचना पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौका पर पहुच कर चार व्यक्तियो को शोर शराबा करके आम जनता की शान्ति को भंग करते हुए काबू किया। जिनकी पहचान नहर कालोनी जगाधरी वासी राघव पुत्र श्री प्रदीप वर्मा, बैंक कालोनी वासी हिमनेश शर्मा पुत्र महिन्द्र पाल शर्मा, अनिल कुमार पुत्र जयपाल व जिला देवरिया के गांव दुमरेशवरा वासी सोनु पुत्र गौरी शंकर के रूप में हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">