logo

अनिरुद्ध देवीलाल ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी जुटाया समर्थन, आदित्य देवीलाल की स्थिति हुई मजबूत

डबवाली
ccc

अनिरुद्ध देवीलाल ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी जुटाया समर्थन, आदित्य देवीलाल की स्थिति हुई मजबूत
डबवाली


इनेलो बसपा उम्मीदवार आदित्य देवीलाल के भाई अनिरुद्ध देवीलाल ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी गांवों में जबरदस्त जनसंपर्क अभियान चलाकर लगातार कांग्रेस और जेजीपी को झटके दिए। आदित्य देवीलाल व उनके परिजनों द्वारा चलाए गए अभियान से आदित्य देवीलाल की स्थिति काफी ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है


अनिरुद्ध देवीलाल ने आखिरी दिन गांव पिपली, मसीतां, गंगा, गोरीवाला व जगमालवाली में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने भाई आदित्य देवीलाल के लिए समर्थन जुटाया। इस दौरान अनेक लोगों ने इनेलो में आस्था जताई। अनिरुद्ध देवीलाल ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया व इनेलो में मान सम्मान देने का विश्वास दिलाया।

गांव कालुआना में सहारण परिवार ने दिया कांग्रेस को झटका


गांव कालुआना में आज फिर सहारण परिवार ने अनिरुद्ध चौटाला के नेतृत्व में आदित्य को समर्थन देकर कांग्रेस को झटका दिया। इससे कालुआना में लगातार कांग्रेस के गिरते ग्राफ को कंट्रोल करना नामुमकिन हो गया है। गांव में आदित्य देवीलाल के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना हुआ है। कांग्रेस के प्रति लोगों की नाराज़गी दिखाई दे रही है। कालुआना का सहारण परिवार जो कांग्रेस समर्थक था ने आज अनिरुद्ध चौटाला के नेतृत्व में आदित्य देवीलाल को तन मन धन से समर्थन देने का वचन दिया। आज समर्थन देने वालों में प्रकाश सहारण, सुभाष सहारण, भूप सिंह सहारण, बबलू सहारण, ओम प्रकाश सहारण, जगदेव कुमार गोदारा, श्योचंद जाखड़, लीलू राम, कृष्ण सुथार, सतपाल सहारण, रामेश्वर सहारण, रविंद्र सहारण, सुखदेव सिंह कम्बोज शामिल है।


इस अवसर पर सुभाष सहारण ने कहा कि विधायक अमित सिहाग ने हमारी कोई खैर खबर नहीं ली। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व चौधरी जयकुमार व अक्षय सहारण ने भी कांग्रेस से पल्ला झाड़ लिया है।

वहीं, गांव रिसालिया खेड़ा से पूर्व सरपंच व इनेलो के जिला पार्षद उम्मीदवार रहे आजाद माहर ने वरिष्ठ इनेलो नेत्री कांता चौटाला की मौजूदगी में साफ तौर पर कहा कि मेरा समर्थन इनेलो के ही साथ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">