एंटी नारकोटिक्स सेल, सिरसा पुलिस टीम ने हजारों रुपए की 7 ग्राम 15 मिलीग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार युवक को दबोचा
सिरसा..............पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा निर्देशनुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की नारकोटिक्स सेल, सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान थैहड़ मोहल्ला सिरसा क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार युवक को हजारों रुपए की 7 ग्राम 15 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान हरदीप सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी गाव मल्लेकां जिला सिरसा के रुप में हुई है ।
उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव मल्लेकां क्षेत्र पर मौजूद थी । इसी दौरान सामने से मोटरसाइकिल सवार युवक आता दिखाई दिया । सेल प्रभारी ने बताया कि शक के आधार पर पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को रोककर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जा से हजारों रुपए की 7 ग्राम 15 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई ।उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई । नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि पकडे गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
.png)