अशोक तंवर ने जनता के लिए काफी काम किए: जर्मन सांसद राहुल अपने दोस्त भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के प्रचार के लिए विदेश से यहां पहुंचे राहुल कंबोज लोगों से तंवर के लिए मांगा समर्थन
अशोक तंवर ने जनता के लिए काफी काम किए: जर्मन सांसद राहुल अपने दोस्त भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के प्रचार के लिए विदेश से यहां पहुंचे राहुल कंबोज
लोगों से तंवर के लिए मांगा समर्थन
अशोक तंवर ने जनता के लिए काफी काम किए: जर्मन सांसद राहुल अपने दोस्त भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के प्रचार के लिए विदेश से यहां पहुंचे राहुल कंबोज
लोगों से तंवर के लिए मांगा समर्थन
सिरसा, जर्मनी के फ्रेंकफर्ट से संासद राहुल कंबोज अपने सखा डा. अशोक तंवर के लिए चुनाव प्रचार करने विशेष रूप से सिरसा पहुंचे हैं। कंबोज अपने बिजनैसमैन साथियों संग यहां निवेश की संभावनाएं भी तलाशने आएं हैं। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता संबोधित करते हुए जर्मन सांसद राहुल कंबोज उनके साथी बिजनैसमैन अश्वनी तिवारी, पौलेंड निवासी लिडिया व अर्शिया मौजूद थे। कंबोज ने कहा कि वे जब 9 माह के थे तभी जर्मनी चले गए थे। उनका जन्म प्रदेश के ही यमुनानगर के अलाहर गांव में हुआ था। जर्मनी से सांसद बनने वाले वे पहले भारतीय एवं एशयिन हैं। तंवर उनके सखा ही
नहीं बल्कि पारिवारिक सदस्य हैं। करीब डेढ़ साल पहले डा. तंवर जर्मनी आए थे तब वे वहां की टैक्नोलॉजी से खासे प्रभावित हुए थे। जर्मन सांसद ने कहा कि भारतदेश ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खूब तरक्की की है। जर्मन में रह रहे प्रवासी भारतीय खुद को इंडियन बोलने में गर्व महसूस करते हैं। खासतौर से डिजिटल क्षेत्र में भारत ने काफी तेजी से प्रगति की है, जिससे हमारा देश जर्मनी ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया प्रभावित है। हम भी जर्मनी में डिजिटल भुगतान व्यवस्था को लागू करें इसके लिए उन्हें वहां का डिजिटल हैड बनाया गया है। कंबोज ने अपने सखा डा. अशोक तंवर के बारे में बताते हुए कहा कि वे तंवर को वर्षांे से जानते हैं। जनता के लिए उन्होंने काफी काम किए हैं। उनका आमजन के साथ सीधा जुड़ाव रहा है। इसलिए लोगों का फर्ज बनता है कि वे डा. तंवर का समर्थन करें और उनके साथ मजबूती से खड़े रहें। जर्मन सांसद ने कहा कि सिरसा, हिसार, करनाल आदि प्रदेश के कई स्थानों पर निवेश की अपार संभावनाएं हैं और इसलिए वे अपने होटल व्यवसायी दोस्त को साथ लेकर आए हैं। इसके साथ वे जर्मनी में अपने मित्रों को भी यहां निवेश के लिए बोलते हैं ताकि दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत हों
.png)
