logo

भाजपा सरकार द्वारा किए गए अत्याचारों, शुभकरन सिंह की हत्या व सभी मांगों के गांवों में लगाए जाएंगे बैनर: औलख

-एसकेएम गैर-राजनैतिक व किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर 7 अप्रैल को भाजपा के फूंके जाएंगे पुतले  
 
भाजपा सरकार द्वारा किए गए अत्याचारों, शुभकरन सिंह की हत्या व सभी मांगों के गांवों में लगाए जाएंगे बैनर: औलख
-भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी से किसानों पर हुए अत्याचार को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से पूछे जाएंगे सवाल 
 
सिरसा। भाजपा सरकार द्वारा किसान आंदोलन-2 के दौरान किसानों पर किए गए अत्याचारों, किसान शुभकरण सिंह की हत्या व किसानों की मांगों संबंधी सभी गांवों में बैनर लगाए जाएंगे। इसके अलावा एसकेएम गैर राजनीतिक व किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर 7 अप्रैल को भाजपा के पुतले फूंके जाएंगे। उक्त बातें बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने स्थानीय जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। 
इससे पूर्व भारतीय किसान एकता बीकेई की मीटिंग सिरसा की जाट धर्मशाला में हुई। सर्वप्रथम किसान नेता प्रकाश ममेरा ने दो मिनट का मौन रखवाकर बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह के पिता स. अजीत सिंह औलख को श्रद्धांजलि दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए औलख ने कहा कि भाजपा सरकार ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गोलियां चलाई। युवा किसान साथी शुभकरण सिंह को शहीद किया। सैकड़ों किसानों को घायल किया, किसानों के कैंप में घुसकर उनके ट्रैक्टर व गाडिय़ां तोड़ी गई। किसानों पर अत्याचार की सभी हदें पार करते हुए आंदोलन को कुचलने की कोशिश की। औलख ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हमारे तीन किसान साथियों अनीश खटकड़, नवदीप जलवेड़ा व गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार करके जेलों में बंद कर रखा है, अगर उन्हें रिहा नहीं किया जाता तो 7 अप्रैल को पूरे देश में जिला मुख्यालयों पर रोष मार्च निकालते हुए भाजपा सरकार के पुतले फूंके जाएंगे। इसी के चलते 7 अप्रैल को किसान सिरसा के नेहरू पार्क में इक_े होंगे, जो बाजारों से रोष मार्च निकालते हुए लाल बत्ती चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंकेंगे। औलख ने कहा कि शंभू, खनौरीए डबवाली व राजस्थान के रतनपुरा चार जगह पर किसान मोर्चे लगे हुए हैं, देश भर के किसान मजदूर साथी इन मोर्चों का समर्थन कर रहे हैं। इस अवसर पर भरत गोदारा, विनोद जान्दू, पवन जोधपुरिया, अग्रेज सिंह कोटली, गुरलाल सिंह मीडिया प्रभारी, निर्मल हूंदल प्रताप नगर, गुरजीत सिंह फूलकां, भिंदा काहलो, मुखराम खारिया, सुरजीत, कश्मीर लाल बरुवाली, कुलतार पंजूआना, महावीर गुडियाखेड़ा, सरदूल सिंह मोरीवाला, सुखराज रघुआना, शिरा फग्गू उपस्थित थे।
Click to join whatsapp chat click here to check telegram