logo

बैंक व डाकघर जन-जन तक पहुंचाएंगे मतदान है जरूरी का संदेश

Banks and post offices will convey the message that voting is important to everyone.
 
 बैंक व डाकघर जन-जन तक पहुंचाएंगे मतदान है जरूरी का संदेश
आईबीए व भारतीय डाक विभाग के बीच हुआ एमओयू*
 
यमुनानगर, 3 मार्च-जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भारतीय चुनाव आयोग ने बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने भारतीय बैंक संघ(आईबीए) व डाक विभाग के साथ दो एमओयू साइन किये हैं। चुनाव का उद्देश्य लोगों को मतदान को लेकर अधिक से अधिक जागरूक करना है। इसके साथ ही डाक विभाग की मदद से आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग पंजीकृत मतदाताओं को सौ फीसद वोटिंग के लिए जागरूक करने की दिशा में कार्य कर रहा है। चुनाव आयोग की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईबीए द्वारा बैंकों में आने वाले उपभोक्ताओं को मतदान के लिए अवेयर किया जाएगा व भारतीय डाक विभाग देशभर के डाकघरों में मतदान के महत्व को दर्शाते हुए जानकारी को प्रदर्शित करेंगे भारत में करीब 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं व 1.6 लाख बैंक शाखा हैं जिसके जरिये बड़े स्तर पर अवेयरनेस कार्यक्रम चलाया जा सकता है और इसके काफी प्रभावी परिणाम में मिलेंगे।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now