बसंतीय नवरात्रे महोत्सव 9 अप्रैल से
Basantiya Navratri Festival from 9th April
Apr 6, 2024, 13:59 IST
सिरसा। रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में श्री श्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा 9 अप्रैल से 17 अप्रैल 2024 तक बसंतीय नवरात्रे महोत्सव आयोजित किया जाएगा। मंदिर के प्रवक्ता दीपेश गोयल ने बताया कि इन 9 दिनों तक किसी भी भक्त ने पूजन करवाना है तो मंदिर के पुजारी से संपर्क कर सकता है। पूजन का समय सुबह 8 बजे रहेगा। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को राम नवमी उत्सव मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे नवरात्रों में पूजन करवाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
.png)