logo

भावना शर्मा को मिली जिला महिला मोर्चा प्रधान की जिम्मेवारी

Bhavna Sharma got the responsibility of District Mahila Morcha Head
 
भावना शर्मा, को मिली, जिला महिला मोर्चा प्रधा,न, की जिम्मेवारी,
सिरसा। भाजपा द्वारा संगठन में लगातार नियुक्तियां की जा रही है। इसी कड़ी में भावना शर्मा को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर भावना शर्मा मंगलवार को भाजपा लोकसभा कार्यालय पहुंची। कार्यालय पहुंचने पर भाजपा की जिला अध्यक्ष निताशा सिहाग ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भावना शर्मा का स्वागत किया। नव नियुक्त भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष भावना शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व हरियाणा प्रभारी विप्लब देव, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, जिला अध्यक्ष निताशा सिहाग, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, मनीष सिंगला, पूर्व जिला अध्यक्ष आदित्य देवीलाल, यतींद्र सिंह एडवोकेट व वरिष्ठ भाजपा नेता अमन चोपड़ा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भावना शर्मा के नेतृत्व में अनेक महिलाओं ने कांग्रेस छोडक़र भाजपा को ज्वाइन किया, जिसमें कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री कुसुम शर्मा, स्नेह शर्मा, मोहिनी, निशा सहित अन्य कई महिलाएं भी शामिल हैं। भावना शर्मा ने कांग्रेस का दामन छोडक़र भाजपा ज्वाइन करने वाली महिलाओं को यह विश्वास दिलाया कि वे सरकार की रीति-नीति में विश्वास रखते हुए पीएम मोदी व सीएम मनोहर लाल के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की मीनू सोनी, रीता कटारिया, सुनीता सेठी, भाजपा महामंत्री सतीश जग्गा, प्रमोद कंबोज, सुनील बामनिया, विष्णु शर्मा, सोनिया शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now