logo

बिश्नोई सभा ने दुकानदारों के सुपुर्द किया नवनिर्मित शौचालय

Bishnoi Sabha handed over newly constructed toilets to shopkeepers
 
बिश्नोई सभा ने दुकानदारों के सुपुर्द किया नवनिर्मित शौचालय
सिरसा। स्थानीय बिश्नोई मार्केट में दुकानदारों की सुविधा के लिए बिश्नोई सभा सिरसा द्वारा आधुनिक शौचालय का निर्माण किया गया है, जिसका उद्घाटन सोमवार को बिश्नोई सभा के वयोवृद्ध सचिव ओपी बिश्नोई ने प्रधान खेमचंद बैनीवाल व बिश्नोई मार्केट एसोसिएशन के प्रधान राजेश कोचर की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया। जबकि सभा के उपप्रधान कृष्णपाल बैनीवाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रधान खेमचंद बैनीवाल ने बताया कि दुकानदारों द्वारा मार्केट में लंबे समय से शौचालय की मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस मार्केट में करीबन 110 दुकानें हंै, जहां सैकड़ों लोगों का रोजाना आना-जाना लगा रहता है। मार्केट में शौचालय नहीं होने के कारण दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि करीब 4.50 लाख रुपए की राशि से इस आधुनिक नवनिर्मित शौचालय को दुकानदारों के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस शौचालय के रख-रखाव का जिम्मा मार्केट एसोसिएशन संभालेंगी। एसोसिएशन के प्रधान राजेश कोचर ने दुकानदारों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान करने पर बिश्नोई सभा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रोहताश बैनीवाल सरपंच, संचालन समिति के सदस्य सुशील बैनीवाल, सुभाष, विजयपाल बैनीवाल, उदयपाल, विनोद कड़वासरा, एसोसिएशन के उपप्रधान चंद्रकांत राणा, कोषाध्यक्ष रवि गौड़ एडवोकेट, सचिव भारत भूषण जैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फोटो:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">