logo

भाजपा सरकार ने लगाई विकास कार्यों की झड़ी रू सुनीता दुग्गल , जानिए पूरी खबर

BJP government started a series of development works, Sunita Duggal, know the full news
 
 भाजपा सरकार ने लगाई विकास कार्यों की झड़ी रू सुनीता दुग्गल , जानिए पूरी खबर     
आज मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। उनकी सरकार ने आपको महफूज किया है और आपकी तरक्की के रास्ते खोले हैं। रोड़ी से लेकर पूरे सिरसा संसदीय क्षेत्र में ऐसी मजबूत नींव रखेंगे कि बरसों तक उस पर काम होता रहेगा। आप मोदी जी के विजय के साथ जुड़ें। अगले पांच साल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी ताकत बनेगा। डा. तंवर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने नेतृत्व वाली सरकार में आम जनमानस की तरक्की के लिए काम किया। मैंने मेरे समय में आरओबी और अन्य रोड बनाने काम शुरू करवाया लेकिन 2014 में चुनाव हारने के बाद लगा कि यह काम खटाई में पड़ जाएंगे लेकिन मनोहर लाल जी की सरकार ने इसे पूरा करवाया। उन्होंने कहा कि मैं और मेरे जैसे हजारों लाखों लोग इस इंडिया जैसे घमंडिया गठबंधन के शिकार हुए हैं। अब समय आ गया है। इन थोड़े से दिनों का पूरा प्रयोग करके मेहनत करें। आपको उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ेगा। आप देश में 400 पार करिए। उन्होंने पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आपने जिस भाव और भावना से टिकट दी है, उसे पूरी ताकत से उसके मुकाम पर पहुंचाकर दिखाएंगे।
सांसद सुनीता दुग्गल ने जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सफेद वस्त्रों में संत की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके करिश्माई नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगाई है। उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए मीनू बेनीवाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अफसर की फेयरवैल पार्टी होती है, मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी भी फेयरवैल पार्टी हो रही है। उन्होंने कहा कि वे पहली बार मनीष ग्रोवर के निवास पर मनोहर लाल जी से मिली थीं और उनसे बहुत प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा था कि राजनीति में ऐसा होता है, नौकरी भी चली जाती है और टिकट भी चली जाती है। मेरे साथ ऐसा ही हुआ भी लेकिन मुझे बाद में रतिया विधानसभा से चुनाव लड़ाया गया और फिर सिरसा लोकसभा का चुनाव लड़वाया। आप लोगों ने मुझे सिरसा लोकसभा से लाखों वोटों से चुनाव जिताकर भेजा और अपनी सेवा का मौका दिया। जितनी मेहनत मैं कर सकती थी, उतनी मेहनत से मैंने काम किया। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितना विकास कार्य किया और मुख्यमंत्री के तौर पर मनोहर लाल ने जितना काम किया, वह कोई और नहीं कर सकता। डबवाली को पुलिस जिला बनाकर उन्होंने हमारे इलाके से चिट्टे का नशा खत्म करने का काम किया। पोर्टल से हर तरह काम आज हो रहे हैं। यह भी मनोहर लाल जी की देन है।
मुझे मनोहर लाल में शिव बाबा दिखते हैंरू निताशा सिहाग
जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत करते हुए कहा कि आज तक भगवान को किसी ने नहीं देखा। मैं शिव बाबा को मानती हूं और जब मनोहर लाल जी को देखती हूं तो मुझे उनमें शिव बाबा दिखाई देते हैं। मेरा व्यक्तिगत अनुभव रहा कि जब भी कोई मुसीबत आई तो मनोहर लाल जी ने उसका हल कर दिया। उन्होंने कहा कि गरीब घर के बच्चों के नाम सरकारी नौकरियों में बिना पर्ची, बिना खर्ची के आया। ऐसा मनोहर लाल जी के कार्यकाल में संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि जब पार्टी ने फेरबदल किया तो मनोहर लाल ने बड़ी सहजता से पद छोड़ दिया। लोगों को संशय हुआ कि मुख्यमंत्री बदलने से कहीं नौकरियां मिलनी तो बंद नहीं हो जाएंगी लेकिन मैंने उनको आश्वस्त किया कि जब तक भाजपा की सरकार है, तब तक ऐसा नहीं होगा। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिलाया कि तीसरी बार फिर भाजपा की सरकार बनने वाली है और अशोक तंवर सिरसा से लोकसभा का चुनाव भारी अंतर से जीतकर जाएंगे।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">