44वें स्थापना दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली पदयात्रा
BJP Mahila Morcha took out a march on the 44th Foundation Day
Apr 7, 2024, 11:35 IST
सिरसा। भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा जिला सिरसा इकाई की ओर से एक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें महिला मोर्चा जिला सिरसा की प्रभारी कीर्ति सिंह व जिला अध्यक्ष भावना शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि पदयात्रा से आमजन को भाजपा की कल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार प्रधानमंत्री के 400 पार के नारे को अमलीजामा पहनाने के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिलकर प्रयास करें। सरकार की सभी वर्गों के लिए बनाई गई जनहितैषी नीतियों के चलते जनता में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है और जनता एक बार फिर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार को लाने को आतुर है। इस मौके पर दोनों मंडल अध्यक्ष स्नेह कृतिका व पूनम मल्होत्रा, जिला पदाधिकारी कुसुम लता, निर्मला, रेखा सोनी, सुमन सैनी, स्मृति सिन्हा, मीनू सोनी, सीमा सोनी, सरोज सोनी, मंडल की महामंत्री रजनी धमीजा, मल्लिका, आरती शर्मा, बबीता, गीता सैनी, माया देवी, रानी, इम
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
.png)
