भाजपा मंडल अध्यक्ष सनप्रीत सोढ़ी ने किया मंडल का विस्तार
BJP Mandal President Sanpreet Sodhi expanded the Mandal
Mar 20, 2024, 16:23 IST
सिरसा। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सनप्रीत सिंह सोढ़ी ने जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, मंडल प्रभारी कृष्ण मेहता व शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के बाद मंडल का विस्तार किया है। सनप्रीत सोढ़ी ने बताया कि रणबीर बांगड़वा व सुनील सोनी को महामंत्री, अमित गाबा, मयंक भाटिया, महावीर जोशी, राकेश कटारिया, अजय कांटीवाल, आनंद सिंह रावत व रमन शर्मा को उपाध्यक्ष, राजन काठपाल, योगेश कुमार, दीपक भाटीवाल, अनिल सोलंकी, संजीव सचदेवा, प्रदीप वर्मा, आनंद सिंह व रजत सोनी को सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार गौरव बजाज को आईटी सेल प्रमुख, संजीव शर्मा को आईटी सेल सह प्रमुख, संजीव जैन को कोषाध्यक्ष और प्रवीन कुमार के नगर मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का विश्वास दिलाते हुए जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, मंडल प्रभारी कृष्ण मेहता व मंडल अध्यक्ष सनप्रीत सोढ़ी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
.png)