हरियाणा में दस की दस लोकसभा और करनाल विधानसभा की सीट जीतेगी भाजपा : सैनी
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वे सोमवार को बाबा तारा जी की समाधि पर शीश नवाने आया हूं।
कल कार्यकर्ताओं से सीधी बात हुई, लोगों में मोदी और उनकी सरकार की नीतियों में आस्था है विश्वास है जिसे लेकर उनमें जोश है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है, देश की 25 करोड़ जनता गरीबी रेखा से बाहर आई है। हर वर्ग के लिए सरकार ने नीतिया बनाई, किसानों के लिए अनेक योजनाएं जारी है। बिना खर्ची-पर्ची के युवाओं को नौकरी दी गई। मनोहरलाल सरकार ने तो अनुकरणीय उदाहरण देश के समक्ष प्रस्तुत किया, प्रदेश की जनता के काम घर बैठे हो रहे हैं।
विपक्ष में न साहस है और ही चुनाव मैदान में उतारने के लिए उम्मीदवार
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष हार को लेकर डरा हुआ है, उसमें साहस नहीं है, उसे चुनाव मैदान में उतारने के लिए उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं जिसका नाम रखा वही भाग रहा है। विपक्ष सोच रहा है कि किसे उम्मीदवार बनाए। उन्होंने कहा कि भाजपा 2019 से भी ज्यादा प्रचंड बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन में वे लोग शामिल है जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप है, वे स्वयं को बचाने के लिए जनता के बीच जाकर झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हंै पर देश की जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली है क्योंकि जनता पहले ही मोदी को चुन चुकी है अब तो मतदान करना शेष है। मोदी के प्रति देश की जनता में विश्वास बड़ा है, भाजपा को लेकर जनता में जोश है।
गोबिंद कांडा ने मुख्यमंत्री का शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने मुख्यमंत्री और अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया, साथ ही श्री बाबा तारा जी कुटिया की ओर से उन्हें प्रसाद प्रदान किया। गौरव गोयल ने उन्हें मोतियों की माला पहनाई तो अनिल सर्राफ ने उन्हें चांदी को सिक्का भेंट किया। धैर्य कांडा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर उनसे आशीर्वाद लिया। नगर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया मुख्यमंत्री का सम्मान किया।
तीसरी बार श्री बाबा तारा जी की समाधि पर नवाया शीश
मुख्यमंत्री नायब सैनी की श्री बाबा तारा जी में अटूट आस्था और विश्वास है, जब भी उन्हें सुअवसर मिलता है वे बाबा जी की समाधि पर आकर शीश जरूर नवाते हैं। पहली बार जब वे सांसद चुने गए तो उन्होंने सिरसा आकर श्री बाबा तारा जी की समाधि पर शीश नवाया थाञ जब उन्हें पार्टी हाईकमान ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाया तो उन्होंने बाबा तारा जी की समाधि पर पूजा अर्चना की। इसके बाद जब वे मुख्यमंत्री बने तो सोमवार को उन्होंने समाधि पर पहुंचकर शीश नवाया और पूजा अर्चना की।
फोटो नायब सैनी एक से आठ तक
.png)